×

Russia को India का साथ: UNHRC से रूस को किया गया सस्पेंड, मतदान से दूर रहा भारत

Russia Suspended From UNHRC: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से रूस को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र में आज इसे लेकर लाया प्रस्ताव पारित हो गया है।

Krishna Chaudhary
Report Krishna ChaudharyPublished By Shreya
Published on: 7 April 2022 4:32 PM GMT
UNHRC से रूस को निकाला गया
X

यूएनएचआरसी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Russia Suspended From UNHRC: यूक्रेन के साथ जंग को लेकर ढेंरों सख्त आर्थिक प्रतिबंध का सामना कर रहे रूस को एक और बड़ा झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से रूस को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र में आज इसे लेकर लाया प्रस्ताव पारित हो गया है। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में इस प्रस्ताव पर हुए वोटिंग में भारत ने हिस्सा नहीं लिया। रूस के खिलाफ लाए गए इस प्रस्ताव के समर्थन में 93 देशों ने वोट किया। जबकि 24 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया है। वहीं दुनिया के 58 देशों ने मतदान में हिस्सा ही नहीं लिया।

बूचा नरसंहार के बाद दुनियाभर में रूस की तीखी आलोचना हो रही है। अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ अपने तेवर और कड़े कर लिए हैं। रूस की इस हरकत के बाद उसे ह्यूमन राइट्स काउंसिल (UNHRC) से निकालने की कवायद शुरू कर दी गई थी। संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ यह प्रस्ताव अमेरिका ने लाया था। यूक्रेन की राजधानी कीव के उपनगर बूचा से सामने आई नागरिकों के शवों की भयावह तस्वीरों और वीडियो के बाद अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने रूस को.मानवाधिकार परिषद से हटाने के लिए UNGA में विशेष बैठक बुलाई थी।

भारत पर रूस औऱ अमेरिका का था दवाब

संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ इस अहम प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले भारत पर रूस औऱ अमेरिका का काफी दवाब था। अमेरिका लगातार भारत पर रूस के खिलाफ कड़ा स्टैंड बनाने का दवाब बना रहा था। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बूचा नरसंहार की निंदा की थी। ऐसे में माना जा रहा था कि भारत शायद रूस के खिलाफ वोट कर दे।

वहीं रूस ने भी वोटिंग से पहले स्पष्ट कर दिया था कि प्रस्ताव पर मतदान में भाग न लेने वाले देशों को रूस का दोस्त नहीं समझा जाएगा। भारत ने रूस के इस बयान ने भारतीय सत्ता प्रतिष्ठान की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में भारत के इस कदम पर रूस की क्या प्रतिक्रिय होती है, सबकी नजरें उसपर टिकी है। दरअसल प्रस्ताव पर मतदान से पहले भारत के रूख को लेकर काफी चर्चाएं हो रही थीं। क्योंकि भारत ने इससे पहले भी यूएन में रूस के खिलाफ एक प्रस्ताव पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया था।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story