×

65 यूक्रेनी कैदी को ले जा रहा रूसी प्लेन क्रैश, बेलगोरोड क्षेत्र में हुआ हादसा, भारत भी यूज करता विमान

Plane Crashes: रूस के इल्यूशिन II-76 मिलिट्री प्लेन से यूक्रेन के इन युद्धबंदियों को कैदियों की अदला-बदली समझौते के तहत यूक्रेन ले जाया जा रहा था।

Viren Singh
Published on: 24 Jan 2024 10:22 AM GMT (Updated on: 24 Jan 2024 10:52 AM GMT)
Plane Crashes
X

Plane Crashes (सोशल मीडिया) 

Plane Crashes: मॉस्को से इस वक्त बड़ी खराब खबर समाने आई है। एक रूस का एक विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया है, जिसमें 65 लोग सवार बताए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों (पीओडब्ल्यू) को ले जा रहा एक रूसी विमान बुधवार को बेलगोरोड क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें सवार सभी युद्धबंदी के मारने जाने की संभावना है। इस घटना की आधिकारिक घोषणा रूसी सरकार ने भी कर दी है।

सुबह 11 बजे घटी घटना

रूस की आरएआई नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने कहा कि मॉस्को समय के लगभग 11:00 बजे नियोजित उड़ान के दौरान आईएल-76 विमान बेलगोरोड क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सशस्त्र बलों के 65 बंदी सैनिक, छह चालक दल के सदस्य और तीन अन्य लोग सवार थे। रूस के इल्यूशिन II-76 मिलिट्री प्लेन से यूक्रेन के इन युद्धबंदियों को कैदियों की अदला-बदली समझौते के तहत यूक्रेन ले जाया जा रहा था।

सरकार ने की आधिकारिक घोषणा

रूसी सरकार ने इल्यूशिन II-76 मिलिट्री प्लेन के क्रैश होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। रूस का कहना है कि 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों को ले जा रहा विमान बेलगोरोड क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 65 युद्धबंदी सवार थे। कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

इस घटना पर रूस के स्थानीय गवर्नर वयाचेस्लाव ग्लाडकोव ने कहा कि कोरोचांस्की जिले में प्लेन क्रैश की घटना घटी है। घटनास्थल पर जाकर इसका निरीक्षण करेंगे। हालांकि घटनास्थल पर जांचकर्ता और आपातकर्मी पहले से ही मौजूद हैं।

था 48वां प्रिजनर एक्सचेंज

रूस और यूक्रेन के बीच कई महीनों स सैन्य युद्ध जारी है। इस जारी जंग के बीच इस साल जनवरी की शुरुआत में रूस और यूक्रेन के बीच प्रिजनर एक्सचेंज यानी कैदियों की अदला-बदली शुरू हुई। यह प्रिजनर एक्सचेंज UAE के अफसरों की मध्यस्थता और निगरानी में हुआ था। रूस ने यूक्रेन के 230 नागारिकों को रिहा किया, जबकि यूक्रेन ने रूस के 248 कैदियों को रिहा किया। यह 48वां प्रिजनर एक्सचेंज था, जो विमान दुर्घटना ग्रस्त में शिकार हो गया।

जानिए इल्यूशिन विमान के बारे में

इल्यूशिन II-76 मिलिट्री प्लेन को रुप आर्मी ने सैनिकों, सामान, सैन्य उपकरण और हथियारों को लाने ले जाने के लिए डिजाइन किया गया। इस विमान एक बार में 90 यात्री सवार हो सकते हैं। यह चार इंजन वाला एक स्ट्रेटेजिक एयरलिफ्टर विमान है। यह विमान एक बार 40 हजार किलो वजन तक का भार उठा सकता है और तीन वैरिएंट में आता है। रूस सहित यूक्रेन भारत और लीबिया की आर्मी इस विमान का उपयोग करती है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story