×

बैन हुआ सोशल मीडिया: नहीं चलेगा WhatsApp-Twitter, आखिर क्यों

पाकिस्तान में सोशल मीडिया सेवाओं को प्रतिबंधित कर दिया है। इन सोशल मीडिया सेवाओं में फेसबुक, ट्विटर, वॉटसऐप...

Vidushi Mishra
Published By Vidushi Mishra
Published on: 16 April 2021 8:30 AM GMT (Updated on: 17 April 2021 3:13 AM GMT)
पाकिस्तान में सोशल मीडिया सेवाओं को प्रतिबंधित कर दिया है। इन सोशल मीडिया सेवाओं में फेसबुक, ट्विटर, वॉटसऐप, यूट्यूब और टेलीग्राम ऐप शामिल हैं।
X

सोशल मीडिया(फोटो-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली। पाकिस्तान से आज यानी शुक्रवार की बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तान में सोशल मीडिया सेवाओं को प्रतिबंधित कर दिया है। इन सोशल मीडिया सेवाओं में फेसबुक, ट्विटर, वॉटसऐप, यूट्यूब और टेलीग्राम ऐप शामिल हैं। ऐसे में पाकिस्तान की टेलीकॉम अथॉरिटी से सरकार ने सभी ऐप्स और वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। इस फैसले के पीछे क्या वजह है इस बारे में अभी किसी प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ऐसे में मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर ने आज ही पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी (PTA) को आदेश दिया है कि Twitter, Facebook, WhatsApp, YouTube और Telegram को अस्थाई तौर पर ब्लॉक कर दिया जाए।

सोशल मीडिया ब्लॉक करने की वजह

बता दें, इन सोशल मीडिया वेबसाइट्स और ऐप्स को 11 बजे से 3 बजे तक के लिए ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। लेकिन अभी तक इसकी वजह नहीं पता चल पाई है कि आखिर ब्लॉक क्यों किया गया है।


बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान में तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) की तरफ से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। तो ऐसे में बताया जा रहा है कि इसी प्रोटेस्ट की वजह से पाकिस्तान में सोशल मीडिया को ब्लॉक करने का फैसला लिया गया है।

इसके साथ ही सोशल मीडिया बैन से पहले पाकिस्तानी TV चैनल्स से तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के प्रोटेस्ट के प्रसारण को भी बैन कर दिया गया है। सूत्रों से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी के चेयरमैन ने कहा है कि उनसे इस मैटर पर तत्काल ऐक्शन लेने को कहा गया है।

असल में पाकिस्तान में फ्रांस के खिलाफ कई धार्मिक संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। इन संगठनों में TLP भी शामिल है जिसे वहां बैन कर दिया गया है। ऐसे में फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन फ्रांस में पैंगबर मुहम्मद के कार्टून बनाए जाने को लेकर हो रहा है। जिसके चलते फ्रांस ने भी अपने सिटिजन्स को पाकिस्तान छोड़ने का आदेश दिया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story