×

UN On Arvind Kejriwal: अब चुनाव और केजरीवाल पर यूएन बोला, उम्मीद है सबके अधिकारों की रक्षा की जाएगी

UN On Arvind Kejriwal: संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया अमेरिका द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने पर के एक दिन बाद आई है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 29 March 2024 8:10 AM GMT
UN On Arvind Kejriwal: अब चुनाव और केजरीवाल पर यूएन बोला, उम्मीद है सबके अधिकारों की रक्षा की जाएगी
X

United Nations on Arvind Kejriwal  (photo: social media )

UN On Arvind Kejriwal: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हमें बहुत उम्मीद है कि भारत और जिस भी देश में चुनाव हो रहे हैं, वहां लोगों के "राजनीतिक और नागरिक अधिकार" "सुरक्षित" हैं और हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष" वातावरण में मतदान करने में सक्षम है।

यूएन महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने ये टिप्पणी उस समय की, जब वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज़ किये जाने के मद्देनजर आगामी राष्ट्रीय चुनावों से पहले भारत में राजनीतिक अशांति पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

संयुक्त राष्ट्र की यह प्रतिक्रिया अमेरिका द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने पर इसी तरह के सवाल पर प्रतिक्रिया देने के एक दिन बाद आई है। दरअसल, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी के विरोध में एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक को भारत ने तलब किया था, जिसके कुछ घंटों बाद वाशिंगटन ने फिर दोहराया कि यह निष्पक्ष, पारदर्शी, समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करता है। इसके पहले जर्मनी भी ऐसी टिप्पणी कर चुका है।

भारत की कानूनी प्रक्रियाएं स्वतंत्र न्यायपालिका

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, कि भारत की कानूनी प्रक्रियाएं स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित हैं, जो उद्देश्यपूर्ण और समय पर परिणाम के लिए प्रतिबद्ध है। उस पर आरोप लगाना अनुचित है। लेकिन वाशिंगटन ने भारत से इनमें से प्रत्येक मुद्दे के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाएं अपनाने का फिर से आह्वान कर दिया। जाहिर है, अमेरिका की कोशिश भारत की आंतरिक मुद्दों में हस्तक्षेप करने की है, जैसा की वो बार बार दूसरे देशों में करता आया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story