×

राशिफल 14 फरवरी: इन राशियों पर छाएगा वेलेनटाइन का खुमार, जानिए सबका हाल

दिन शुक्रवार,तिथि सप्तमी, पक्ष कृष्ण नक्षत्र चित्रा,माह फाल्गुन,सूर्योदय 07.04, सूर्यास्त 18.00, जानते हैं आज वेलेनटाइन डे कैसा रहेगा। 12 राशियों के लिए दिनभर की गतिविधियां क्या होगी...

suman
Published on: 14 Feb 2020 12:21 AM GMT
राशिफल 14 फरवरी: इन राशियों पर छाएगा वेलेनटाइन का खुमार, जानिए सबका हाल
X
अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए.

जयपुर: दिन शुक्रवार,तिथि सप्तमी, पक्ष कृष्ण नक्षत्र चित्रा,माह फाल्गुन,सूर्योदय 07.04, सूर्यास्त 18.00, जानते हैं आज वेलेनटाइन डे कैसा रहेगा। 12 राशियों के लिए दिनभर की गतिविधियां क्या होगी...

मेष 14 फरवरी शुक्रवार जातक के जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवन साथी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। जब भी सहायता की जरूरत पड़ती है वो हमेशा आपके साथ रहते हैं। किसी तरह उन्हें ये अवश्य दिखा दें कि आप भी उनसे कितना प्यार करते हैं और वो आपके जीवन में कितना महत्व रखते हैं। किसी समारोह में जाएंगे। बच्चों का ख्याल रखें। नौकरी व बिजनेस में प्रगति के योग है।

वृष 14 फरवरी शुक्रवार जातक को अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर खुद को किसी मुसीबत में पाएं तो अपनों से सहयोग मांग लें। जरूरत पड़ने पर आपके अपने आपकी मदद जरूर करेंगे, आज के दिन आपको अपनों से बहुत प्यार मिलेगा। नौकरी व बिजनेस में सबकुछ मनमुताबिक होगा। कोई आपको आज प्यार का इजहार कर सकता है।

मिथुन 14 फरवरी शुक्रवार जातक को माता-पिता का ख्याल रखना चाहिए। उनके तीर्थयात्रा पर ले जाने की योजना बना सकते हैं। आज व्यवहार नम्र रखें। दोस्तों के साथ पूरे प्यार से पेश आएं, वे लोग आपके इस व्यवहार के लिए धन्यवाद देंगे। कहीं से अप्रत्याशित धन लाभ होगा। नौकरी में परेशानी होगी। खुद का बिजनेस करने की सोंचे।

यह पढ़ें...1903 के बाद, 21 फरवरी को होंगे इतने सारे दुर्लभ योग, व्रत-पूजा का मिलेगा दोगुना फल

कर्क 14 फरवरी शुक्रवार जातक को समाज में सम्मान मिलेगा। सबके सामने अपने विचार अभिव्यक्त करें। खुद ही सब कुछ कर सकते हैं लेकिन अपने काम को अपने साथियों में भी बांट दें। परिवार में कोई कार्यक्रम होगा जिसमें आप हिस्सा लेंगे। आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है जिसकी उम्मीद नहीं थी। बिजनेस में घाटा होगा। आज मस्ती-मनोरंजन में समय बितेगा।

सिंह 14 फरवरी शुक्रवार जातक को किसी नई जगह से नौकरी का ऑफर मिलेगा। बिजनेस में भी पार्टनरशिप मिलने से धन के नए रास्ते खुलेंगे। किसी काम सफलता मिलेगी। जिसकी उम्मीद ना थी वो आपको मिलने वाला है। कुछ खरीददारी भी करेंगे। जीवनसाथी के साथ सुकून के पल बिताएंगे।

कन्या 14 फरवरी शुक्रवार जातक को परिवार में किसी से मिलने के लिए जा सकते है। सामाजिक स्तर पर व्यस्तता बढने से परिवार के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो सकता है। परिवार में शांति और खुशी बनी रहेगी। आर्थिक स्तर पर उन्नति होने की उम्मीद है, लेकिन आपको संगठित होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। बच्चों के लिए वक्त निकाले।उनकी सुने। वाहन ना चलाएं।

तुला 14 फरवरी शुक्रवार जातक से दूर रहने वाले बच्चे मिलने के लिए आ सकते हैं उनके आने की खुशी में उत्साहित रहने की संभावना है। किसी से प्रेम संबंध की चाहत रखने वाले लोगों की बात बन जाने के संकेत हैं। पति-पत्नी के संबंध तीसरे शख्स की वजह से बिगड़ेंगे। नौकरी में सतर्क रहें।

वृश्चिक 14 फरवरी शुक्रवार जातक ऑफिस मे काम से अपनी साख बचाएंगे। कोई फायदेमंद नजर आने वाला सौदा जातक के हाथ से निकल जाने की संभावना है। ज्यादा काम करने की वजह से थकान का अनुभव कर सकते हैं। प्रेम संबंध में ठहराव आने की संभावना है। बच्चों को डांटने से घर का माहौल बिगड़ेगा।

यह पढ़ें...आज से प्यार, उल्लास के साथ जीवन की शुरूआत का मास, जानिए इसकी खास बात

धनु 14 फरवरी शुक्रवार जातक घर के इंटीरियर पर ध्यान देंगे। उसके बाद रोमांच और राहत दोनों का अनुभव कर सकते हैं। जिस काम को लेकर जातक को जुनून सवार है उसके लिए अतिरिक्त समय दिया जा सकता है। समाजिक स्तर पर व्यक्तिगत संबंध बनाने का सोच बदल सकते हैं। नौकरी व बिजनेस में नए-नए लोगों से मुलाकात लाभवर्धक होने वाली है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मकर 14 फरवरी शुक्रवार जातक को शहर से बाहर घूमने जाने की योजना आकर्षित कर सकती है, लेकिन घर वालों की राय भी ले लेना जरुरी है। आज साथी के प्रति आकर्षण महसूस होगा। वो अपनी भावना का इजहार कर सकता है। घर खरीदने जा रहे लोग अपने लिए कुछ विचार कर सकते हैं। आमदनी अच्छी रहने के कारण आर्थिक स्तर पर कोई समस्या नहीं रहेगी।नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं।

कुम्भ 14 फरवरी शुक्रवार जातक प्रेमी के साथ वक्त बिताएंगे। जीवनसाथी रोमांस की ताजगी बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील नजर आएंगे। जातक लम्बी यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी आश्वस्त होने की जरुरत है। बचत पर ध्यान देना समय की मांग हो सकती है। बिजनेस में देवी कृपा बनी रहेगी।

मीन 14 फरवरी शुक्रवार जातक की प्रशंसा करने वालों की लंबी कतार होगी। पैसे के मामले में जातक को थोड़ी गोपनियता बनाएं रखने की जरुरत है। सेहत संतोषजनक बना रहेगा। प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।नौकरी में प्रमोशन तय है। आपके धार्मिक विचारों की प्रशंसा होगी।

suman

suman

Next Story