×

Barabanki News: सपा प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा के दौरान आपस में भिड़े सपाई, नरेश उत्तम ने कराया शांत

Barabanki News: सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के संबोधन के दौरान मंच पर ही समाजवादी पार्टी से बाराबंकी पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह और सपा नेता प्रीतम सिंह किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए, दोनों में बहस होने लगी।

Sarfaraz Warsi
Published on: 4 May 2023 10:07 PM GMT
Barabanki News: सपा प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा के दौरान आपस में भिड़े सपाई, नरेश उत्तम ने कराया शांत
X
सपा प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा के दौरान आपस में भिड़े सपाई, नरेश उत्तम ने कराया शांत: Photo- Newstrack

Barabanki News: नगर निकाय चुनाव को लेकर यूपी में सियासत तेज है। आज बाराबंकी की नवाबगंज नगर पालिका परिषद से सपा प्रत्यासी शीला सिंह के समर्थन में जनसभा करने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बाराबंकी पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जनसभा में मौजूद लोगों को संबोधित करने लगे। प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन के दौरान मंच पर ही समाजवादी पार्टी से बाराबंकी पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह और सपा नेता प्रीतम सिंह किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए, दोनों में बहस होने लगी। मंच पर दोनों के बीच बहस को देखकर नरेश उत्तम पटेल ने अपना संबोधन रोका और दोनों को शांत कराया। वहीं अब सपा नेताओं के बीच मंच पर हुई इस बहस वीडियो वायरल हो रहा है।

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बाराबंकी जिले में 11 मई को मतदान होना है। मतदान होने में काफी कम समय बचा है। इसी को लेकर सभी पार्टियों के दिग्गज नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कर रहे हैं। बाराबंकी की नगर पालिका परिषद नवाबगंज से सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता बाराबंकी में चुनावी जनसभा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद नवाबगंज से सपा प्रत्यासी शीला सिंह के समर्थन में जनसभा करने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बाराबंकी पहुंचे थे।

क्या है पूरा मामला

नरेश उत्तम पटेल के कार्यक्रम को लेकर बाराबंकी जिले के सभी सपा जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच पर पहुंचते ही नरेश उत्तम पटेल का सपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल प्रत्याशी शीला सिंह के समर्थन में जनसभा में मौजूद लोगों को संबोधित करने लगे।

नरेश उत्तम पटेल लोगों को संबोधित कर ही रहे थे कि इसी दौरान बाराबंकी से सपा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह और सपा नेता प्रीतम सिंह किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हो रही बहस के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को अपना संबोधन रोकना पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अपना संबोधन रोककर दोनों को शांत कराया, जिसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sarfaraz Warsi

Sarfaraz Warsi

Next Story