×

Amazon Jeff Bezos Net Worth: बहुत बड़े भूमिपति भी हैं जेफ बेज़ोस, 4 लाख 20 हजार एकड़ जमीन के मालिक

Amazon Jeff Bezos Net Worth: अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस पूरे अमेरिका में एक विशाल रियल एस्टेट मालिक हैं। द लैंड रिपोर्ट की 2022 रैंकिंग के अनुसार, बेज़ोस 4,20,000 एकड़ की मिल्कियत के साथ अमेरिका में 24वें सबसे बड़े जमींदार हैं। 4 लाख 20 हजार एकड़ यानी 1700 वर्ग किलोमीटर! पूरी दिल्ली से ज्यादा जमीन।

Neel Mani Lal
Published on: 22 Aug 2023 8:45 AM GMT
Amazon Jeff Bezos Net Worth: बहुत बड़े भूमिपति भी हैं जेफ बेज़ोस, 4 लाख 20 हजार एकड़ जमीन के मालिक
X
Amazon Jeff Bezos Net Worth (Photo: Social Media)

Amazon Jeff Bezos Net Worth: अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस पूरे अमेरिका में एक विशाल रियल एस्टेट मालिक हैं। द लैंड रिपोर्ट की 2022 रैंकिंग के अनुसार, बेज़ोस 4,20,000 एकड़ की मिल्कियत के साथ अमेरिका में 24वें सबसे बड़े जमींदार हैं। 4 लाख 20 हजार एकड़ यानी 1700 वर्ग किलोमीटर! पूरी दिल्ली से ज्यादा जमीन।

बेज़ोस के बहुत महंगी प्रॉपर्टी कलेक्शन में नवीनतम है मियामी के इंडियन क्रीक विलेज पर 68 मिलियन डॉलर की तटवर्ती हवेली। यह पहली बार नहीं है कि बेजोस ने रियल एस्टेट रिकॉर्ड तोड़ा है। 2019 में, उन्होंने न्यूयॉर्क में अब तक के सबसे महंगे रियल-एस्टेट सौदे में तीन अपार्टमेंटों पर लगभग 80 मिलियन डॉलर की खर्च किये थे। 2020 में उन्होंने अरबपति डेविड गेफेन से 165 मिलियन डॉलर में बेवर्ली हिल्स में नौ एकड़ का वार्नर एस्टेट खरीदा। उस समय, यह कैलिफ़ोर्निया के इतिहास में अब तक बेचा गया सबसे महंगा घर था।

163 अरब डॉलर की हैसियत

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, बेजोस।की अनुमानित कुल संपत्ति 14 अगस्त तक 163 बिलियन डॉलर है। बेज़ोस ने अपनी पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट के साथ कई संपत्तियां खरीदी थीं।

- बेजोस का होम बेस वाशिंगटन के मेडिना में लगभग 5.3 एकड़ की प्रॉपर्टी है।1998 में, बेजोस ने इसके ये 10 मिलियन डॉलर का भुगतान किया था। इस प्रॉपर्टी में दो आवास भी शामिल हैं। एक घर 20,600 वर्ग फुट का है जिसमें। पांच बेडरूम, चार बाथरूम, 5,000 वर्ग फुट में फैला बेसमेंट और पांच फायरप्लेस हैं। दूसरा घर 8,300 वर्ग फुट का है जिसमें पांच बेडरूम और चार बाथरूम हैं। इसे 1940 में बनाया गया था।

- 2013 में द वाशिंगटन पोस्ट को खरीदने के तीन साल बाद, बेजोस ने वाशिंगटन डीसी के कलोरमा में एक पूर्व टेक्सटाइल म्यूजियम को खरीदा था। उन्होंने 1912 में निर्मित इस संपत्ति के लिए 23 मिलियन डॉलर खर्च किए। ऐतिहासिक स्थानों के राष्ट्रीय रजिस्टर में इस बिल्डिंग का नाम दर्ज है। अब ये बेजोस की प्रॉपर्टी है जिसमें दो संयुक्त संरचनाओं में लगभग 27,000 वर्ग फुट रहने की जगह है, जो इसे वाशिंगटन डीसी में सबसे बड़ा घर बनाती है।

- अपने तलाक के बाद बेज़ोस ने 2020 में वार्नर एस्टेट खरीदकर कैलिफोर्निया के प्रॉपर्टी रिकॉर्ड तोड़ दिए। उस समय कैलिफोर्निया के इतिहास में यह सबसे महंगी आवासीय बिक्री थी। बेजोस ने यह मकान डेविड गेफेन से 165 मिलियन डॉलर में खरीदा था। गेफेन ने इसे 1990 में 47.5 मिलियन डॉलर में खरीदा था। इस हवेली में अतिथि गृह, एक टेनिस कोर्ट, एक स्विमिंग पूल और एक नौ-होल का गोल्फ कोर्स भी है।

Neel Mani Lal

Neel Mani Lal

Next Story