×

LPG Gas Cylinder Price Today: सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें कितनी घट गई कीमत

LPG Gas Cylinder Price Today 1st June 2023: इससे पहले अप्रैल और मई महीने की पहली तारीख को भी कर्मिशियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए थे। ताजा कटौती के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो वजनी कर्मिशयल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1773 रूपये रह गई है।

Krishna Chaudhary
Published on: 1 Jun 2023 8:50 AM GMT (Updated on: 1 Jun 2023 9:12 AM GMT)
LPG Gas Cylinder Price Today: सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें कितनी घट गई कीमत
X
LPG Gas Cylinder Price Today 1st June 2023

LPG Gas Cylinder Price Today 1st June 2023: जून महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। हालांकि, ये कटौती केवल 19 किलो वजनी कर्मिशयल एलपीजी सिलेंडर में हुई है। कर्मिशियल गैस सिलेंडर आज से 83.5 रूपये सस्ता हो गया है। इससे पहले अप्रैल और मई महीने की पहली तारीख को भी कर्मिशियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए थे। ताजा कटौती के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो वजनी कर्मिशयल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1773 रूपये रह गई है।

इससे पहले 1 मई 2023 को भी सरकारी तेल कंपनियों ने कर्मिशयल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती की थी। तब 172 रूपये कम किए गए थे। ताजा कटौती के बाद मायानगरी मुंबई में 19 किलो कर्मिशयल सिलेंडर 1725 रूपये और चेन्नई में 1937 रूपये में मिल रहा है। वहीं, देश के एक अन्य महानगर कोलकाता में एक जून को हुई कटौती के बाद कर्मिशयल एलपीजी सिलेंडर 1875.50 रूपये में मिल रहा है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कर्मिशयल एलपीजी सिलेंडर पहले 1960.50 रूपये में मिल रहा था। यहां कीमत में 85 रूपये की कमी गई है। वहीं, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कर्मिशयल एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले 2021.50 रूपये थी। यहां 84.50 रूपये की कटौती की गई है।

घरेलू एलपीजी के दाम स्थिर

एक तरफ जहां बीते दो-तीन महीने से कर्मिशयल एलपीजी सिलेंडर के दाम लगातार कम किए जा रहे हैं, वहीं 14 किलो वजनी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है। हालांकि, राहत बात ये है कि इस अवधि में कीमतों में इजाफा भी नहीं किया गया है। मार्च के बाद से इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वर्तमान में दिल्ली में 14 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1103 रूपये है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में यह 1102.5 रूपये में मिल रहा है।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story