×

हुआ था कांड! ऐश्वर्या राय का बना था मज़ाक, बॉलीवुड में मच गया था हड़कंप

Manali Rastogi
Published on: 1 Nov 2019 4:52 AM GMT
हुआ था कांड! ऐश्वर्या राय का बना था मज़ाक, बॉलीवुड में मच गया था हड़कंप
X
हुआ था कांड! ऐश्वर्या राय का बना था मज़ाक, बॉलीवुड में मच गया था हड़कंप

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 46वां बर्थडे मना रही हैं। ऐश्वर्या जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही टैलेंटेड भी हैं। ऐश्वर्या ने देश को कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। वैसे तो ऐश्वर्या सुर्खियां कम बटोरना पसंद करती हैं, लेकिन कई बार न चाहते हुए भी वह चर्चा का विषय बनीं। ऐसे में आज हम आपको उसने जुड़ा एक मामला बताएंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी: 25 IAS और 3 PCS अफसरों का ट्रांसफर, जानिए कौन हैं नए डीएम

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को 12 साल हो चुके हैं। हालांकि, अभिषेक से पहले भी ऐश्वर्या के कई अफेयर थे, जिसमें से सलमान खान और विवेक ओबेरॉय प्रमुख रिलेशनशिप थे। कुछ समय पहले लोकसभा चुनाव के दौरान विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या को लेकर एक ‘मीम’ शेयर किया था, जिसको लेकर विवेक की चौतरफा अलोचना हुई थी।

लोकसभा चुनाव के दौरान हुआ था विवाद

विवेक ओबरॉय उस समय विवादों में घिर गए जब उन्होंने लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल से जुड़ा ऐश्वर्या राय बच्चन का एक ‘मीम’ ट्विटर पर साझा कर दिया था। इस मामले में जहां एनसीडब्ल्यू ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब था तो दूसरी ओर अदाकारा सोनम कपूर, डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालिवाल सहित कई लोगों ने उनकी आलोचना की थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: हवाई अड्डे पर मिला संदिग्ध बैग, यात्रियों में दहशत, बढ़ाई गई सुरक्षा

विवेक ओबरॉय ने जिस ‘मीम’ को साझा किया वह तीन हिस्सों ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल और रिजल्ट (नतीजे) में बंटा था। ओपिनियन पोल में ऐश्वर्या सलमान के साथ नजर आ रही थीं, एग्जिट पोल में विवेक ओबरॉय के साथ और नतीजों में वह अभिषेक बच्चन और अराध्या के साथ नजर आ रही थीं। ओबरॉय ने इसे साझा करते हुए लिखा था कि यह काफी रचनात्मक है।

यह भी पढ़ें: सावधान! हुआ मिसाइल परीक्षण, दागे दो प्रोजेक्टाइल, अब नया प्लान

मगर विवेक को नहीं पता था कि उनके द्वारा शेयर किया गया ये मीम उनके लिए ही आफत बन जाएगा। इस मीम की वजह से उनकी चारों ओर से उनकी अलोचना शुरू हो गई। इस हरकत को अदाकरा सोनम कपूर ने घृणित और निम्नस्तरीय बताया था, जबकि अदाकारा उर्मिला मातोंडकर ने भी जमकर विवेक को लताड़ लगाई थी और कहा था कि विवेक ओबरॉय इतना खराब पोस्ट करना बेहद अपमानजनक और गंदा है।

कई बार सम्मानित हो चुकी हैं ऐश्वर्या

बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद फेमस एक्ट्रेस हैं। वह जितनी बेहतरीन अदाकार हैं उतनी ही बेहतरीन मां भी हैं। उनको एक्टिंग के लिए भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है। ऐश्वर्या ने बॉलीवुड को काफी हिट फिल्में दी हैं। साथ ही, वह सोशल वर्क में भी आगे रहती हैं। उनको फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के लिए साल 2000 में फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। साल 2003 में भी उनको फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया था, लेकिन इस बार ये अवार्ड देवदास के लिए मिला था।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story