×

इस महान गणितज्ञ पर बनेगी बायोपिक, आइंस्टीन के सिद्धान्त को दी थी चुनौती

जल्द ही दिवंगत गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की बायोपिक बनने वाली है। मशहूर फिल्म डायरेक्टर नीरज पाठक और वशिष्ठ नारायण सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने पटना में इस बात की अनाउंसमेंट की है।

Shreya
Published on: 4 Dec 2019 11:26 AM GMT
इस महान गणितज्ञ पर बनेगी बायोपिक, आइंस्टीन के सिद्धान्त को दी थी चुनौती
X
इस महान गणितज्ञ पर बनेगी बायोपिक. आईंस्टीन के सिद्धान्त को दी थी चुनौती

पटना: बिहार के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, जल्द ही दिवंगत गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की बायोपिक बनने वाली है। मशहूर फिल्म डायरेक्टर नीरज पाठक और वशिष्ठ नारायण सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने पटना में इस बात की अनाउंसमेंट की है। वशिष्ठ नारायण सिंह की जिंदगी की आधारित इस बायोपिक को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की मशहूर कंपनी एक्सेल इंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी।

इसरो तक की यात्रा को दर्शाया जाएगा

डायरेक्टर नीरज पाठक के मुताबिक, इस बायोपिक में वशिष्ठ नारायण सिंह के फैमिली मेंबर्स के अलावा उनके करीबी लोगों को भी शामिल किया जाएगा। वशिष्ठ नरायण सिंह की इस बायोपिक में पटना विश्वविद्यालय से लेकर इसरो तक की जीवन यात्रा को दर्शाया जाएगा। उन्होंने बताया कि, फिल्म जल्द ही बननी शुरु हो जाएगी और इस फिल्म के रिलीजिंग डेट की भी जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: फरार रेप के आरोपी नित्यानंद ने बनाया अपना हिंदू राष्ट्र ‘कैलासा’, जानिए उसके बारे में

डायरेक्टर नीरज पाठक ने बताया कि, फिल्म में वशिष्ठ नारायण सिंह को निभाने के लिए एक्टर अक्षय कुमार, आमिर खान, अभिषेक बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे एक्टर्स पर विचार चल रहा है। इनमें से कोई एक एक्टर वशिष्ठ नारायण सिंह का किरदार निभा सकता है। हालांकि ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि, इनमें से कौन सा एक्टर कितनी जल्दी फिल्म के लिए टाइम दे पाता है।

वशिष्ठ नारायण सिंह मूल रूप से भोजपुर जिले के रहने वाले थें। उन्होंने महान वैज्ञानिक आईंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत को चुनौती दी थी। वशिष्ठ नारायण सिंह के बारे में एक और रोचक बात जो कही जाती है वो ये है कि, अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा में अपोलो के लॉन्चिंग के पहले कुछ कम्प्यूटर एक साथ बंद हो गए थे और जब दोबारा कंप्यूटर स्टार्ट हुए तो कंप्यूटर का कैलकुलेशन और वशिष्ठ नारायण सिंह का कैलकुलेशन एक तरह का ही था।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट बेंच वेस्ट यूपी में स्थापित करने के सवाल पर रविशंकर प्रसाद का जवाब

Shreya

Shreya

Next Story