×

फरार रेप के आरोपी नित्यानंद ने बनाया अपना हिंदू राष्ट्र 'कैलासा', जानिए उसके बारे में

दुष्कर्म के आरोपों के बाद छोड़कर भाग जाने वाला 'स्वयंभू बाबा' नित्यानंद ने अपना एक देश बनाया है। नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में त्रिनिदाद और टोबैगो के पास इक्वाडोर के पास एक द्वीप पर अपना नया देश बसा लिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 4 Dec 2019 11:19 AM GMT
फरार रेप के आरोपी नित्यानंद ने बनाया अपना हिंदू राष्ट्र कैलासा, जानिए उसके बारे में
X

नई दिल्ली: दुष्कर्म के आरोपों के बाद छोड़कर भाग जाने वाला 'स्वयंभू बाबा' नित्यानंद ने अपना एक देश बनाया है। नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में त्रिनिदाद और टोबैगो के पास इक्वाडोर के पास एक द्वीप पर अपना नया देश बसा लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक उसने इस देश का नाम कैलासा रखा है। वह नेपाल के रास्ते इक्वाडोर फरार हो दा था।

कर्नाटक में दुष्कर्म के एक मामले में नित्यानंद आरोपी है। उस पर आरोप है कि अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों का अपहरण कर उनसे श्रद्धालुओं से चंदा जुटाने के लिए मजबूर करता था। पुलिस ने इस मामले में उसकी दो अनुयायियों को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें…आखिर क्या है नागरिकता संशोधन बिल? जिस पर मचा है बवाल

नित्यानंद ने इस नए देश की वेबसाइट भी बनाई है। इस वेबसाइट पर दावा किया जा रहा है कि कैलासा बिना सीमाओं का देश है जिसे दुनियाभर से बेदखल हिंदुओं ने बसाया है। वेबसाइट पर कैलासा को महानतम हिंदू राष्ट्र बताया गया है। बता दें कि गुजरात पुलिस ने बीती 21 नवंबर को बताया था कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है।

यह भी पढ़ें…दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, फ्री में मिलेंगे इतने जीबी डाटा

नित्यानंद ने जो कैलासा देश बनाया है, उसकी एक वेबसाइट है Kailaasa.org इसके बारे में वेबसाइट पर लिखा है कि कैलाशा एक ऐसा देश है, जिसे बिना किसी सीमाओं से हिंदुओं के लिए बनाया गया है। ये उनके लिए है जो अपने देश में हिंदू होने का अधिकार खो चुके हैं।

यह भी पढ़ें…बड़ी खुशखबरी! अब नहीं जाएगी आपकी नौकरी, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

इस वेबसाइट पर दावा किया गया है कि कैलासा देश की परिकल्पना अमेरिका में की गई थी। इसे सनातन हिंदू धर्म की रक्षा करने के लिए बनाया गया है। नित्यानंद के इस देश में अपनी सरकार है, जिसमें कई विभाग हैं फिर चाहे गृह विभाग हो या फिर वित्त विभाग।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story