×

Varun Dhawan: ये क्या!! IIFA 2023 में बनियान पहन पहुंचे वरुण धवन, अब लोग उड़ा रहें जमकर मजाक

Varun Dhawan Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन सुर्खियों में आ गए हैं, दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका लुक देख यूजर्स अभिनेता का जमकर मजाक बना रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 27 May 2023 12:35 PM GMT
Varun Dhawan: ये क्या!! IIFA 2023 में बनियान पहन पहुंचे वरुण धवन, अब लोग उड़ा रहें जमकर मजाक
X
Varun Dhawan (Photo- Social Media)
Varun Dhawan Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन सुर्खियों में आ गए हैं, दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका लुक देख यूजर्स अभिनेता का जमकर मजाक बना रहें हैं।

IIFA 2023 में बनियान पहन पहुंचे वरुण धवन

पिछले दो दिनों से IIFA 2023 की खूब धूम देखने को मिल रही है। अबू धाबी में सितारों का मेला लगा हुआ है। अबू धाबी के साथ ही सोशल मीडिया पर भी IIFA 2023 इवेंट की रौनक देखने को मिल रही है, इंटरनेट की दुनिया में IIFA 2023 का हिस्सा बने सभी सेलेब्स की तस्वीरें जमकर वायरल हो रहीं हैं और यूजर्स भी ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहें हैं।

इसी बीच अभिनेता वरुण धवन का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया। वरुण धवन अपने यूनिक स्टाइल के चलते अधिकतर चर्चा में रहते हैं, लेकिन उनका सामने आया लेटेस्ट लुक देख तो लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया। दरअसल वरुण धवन के वायरल हो रहे वीडियो की बात करें तो उसमें वह बनियान और निक्कर पहन IIFA 2023 के लिए रवाना होते दिख रहें हैं। बनियान और निक्कर के साथ उन्होंने जूते और आंखों में चश्मा भी लगाया हुआ, वाकई वरुण धवन का स्वैग देखते बन रहा है, लेकिन उनका स्वैग बिलकुल भी काम नहीं आया, क्योंकि बनियान की वजह से उन्होंने लोगों के बीच अपना मजाक बनवा दिया।

यूजर्स ने लिए वरुण के ड्रेसिंग स्टाइल के मजे

वरुण धवन का ये वीडियो इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो चुका है और यूजर्स भी कहा पीछे रहने वाले, उन्हें तो बस मौका चाहिए, अब सोशल मीडिया पर वरुण के लुक का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, "ये कैसा स्टाइल है, घर से निकलने से पहले ये कपड़ा पहना भूल गया।" दूसरे ने लिखा, "ये कौन सा स्टाइल है भाई, बनियान और निक्कर में अगर मैं एयरपोर्ट जाऊंगा तो सिक्योरिटी वाले अंदर ही नहीं जाने देंगे।" एक यूजर ने तो हद ही कर दी, उसने लिखा, "उर्फी का भाई आ गया।"

कुछ ऐसा था वरुण धवन का IIFA लुक

वहीं वरुण धवन के IIFA इवेंट लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का लूज कोट और पैंट पहना हुआ था, लेकिन उन्होंने शर्ट न पहन अंदर बनियानी पहनी हुई थी। शर्ट न पहनने की वजह से यहां भी लोग ने उन्हें ट्रोल करना नहीं छोड़ा।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story