×

बहुत गंदा सवाल! भड़की हुई एक्ट्रेस ने दिया ऐसा करारा जवाब

बॉलीवुड के एक्टर्स आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी अपडेट शेयर करते रहते हैं। इसके चलते उनके फैंस उनके बारे में जान पाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो एक्टर्स की अपडेट पर ट्रोल भी करते हैं। अब तो एक्टर्स के लिए ट्रोल होना आम बात है। हर दिन किसी न किसी सेलिब्रिटीज के ट्रोल होने की खबरें आती रहती हैं। इस बार ट्रॉल्लिंग का हिस्सा बनी एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज।

Roshni Khan
Published on: 29 March 2023 8:53 AM GMT (Updated on: 29 March 2023 12:23 PM GMT)
बहुत गंदा सवाल! भड़की हुई एक्ट्रेस ने दिया ऐसा करारा जवाब
X

मुंबई: बॉलीवुड के एक्टर्स आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी अपडेट शेयर करते रहते हैं। इसके चलते उनके फैंस उनके बारे में जान पाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो एक्टर्स की अपडेट पर ट्रोल भी करते हैं। अब तो एक्टर्स के लिए ट्रोल होना आम बात है। हर दिन किसी न किसी सेलिब्रिटीज के ट्रोल होने की खबरें आती रहती हैं। इस बार ट्रॉल्लिंग का हिस्सा बनी एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज।

ये भी देखें:Chandrayaan-2! देखेगी दुनिया, आज चांद पर उतरेगा भारत

उन्होंने इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन रखा था। इस पोस्ट के ज़रिए बहुत से फैंस ने उनसे उनकी अगली फिल्म, पसंद और नापसंद के बारे पूछा। तो वहीं, एक यूजर ने उनसे ऐसा सवाल पूछा जिससे इलियाना नाराज हो गईं और उन्होंने उस ट्रोल को करारा जवाब दिया।

इंस्टाग्राम पर यूजर ने इलियाना से पूछा, 'आपने वर्जिनिटी कब खोई थी? सवाल पर इलियाना ने जवाब दिया, ''तुम्हारी मां क्या कहेंगी।'' एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर सवाल जवाब के सेशन की एक फोटो भी शेयर की है।

टाइगर श्रॉफ से भी पूछा था ये सवाल

आपको बात दें कि कुछ टाइम पहले टाइगर श्रॉफ ने भी इंस्टाग्राम पर एक Q&A सेशन रखा था। उस दौरान टाइगर से भी एक फैन से यही सवाल किया था कि क्या वह वर्जिन है? इस पर टाइगर ने जवाब में लिखा, ''अबे बेशर्म! मेरे मॉम डैड भी फॉलो कर रहे हैं मुझे।'' इसके अलावा टाइगर से पूछा गया था कि वह क्या दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि मेरी औकात नहीं है।

ये भी देखें:अपने व अपने बच्चे के जीवन में ना आने दें दुर्भाग्य की साया, ये उपाय आएंगे आपके काम

इलियाना के काम की बात करें तो वो तेलुगू फिल्म अमर अकबर एंथोनी में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ साउथ के स्टार रवि तेजा ने भी काम किया था। आज-कल इलियाना अपनी नई फिल्म पागलपंती को लेकर बिजी हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। इसमें उनके अलावा जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी और पुलकित सम्राट जैसे सितारे नजर आएंगे। ये फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story