×

अपनी सौतेली मां से भी बेहद प्यार करते हैं ये सितारे, एक तो अपने पिता की दूसरी शादी भी कर चुकीं हैं अटेंड, यहां जानें

Bollywood News: आज हम आपको यहां सितारों की दूसरी शादी के बारे में नहीं बल्कि यह बताने जा रहें हैं कि कुछ फिल्मी स्टार्स की सौतेली मम्मियों के साथ भी अच्छे संबंध हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 1 Aug 2023 5:18 AM GMT
अपनी सौतेली मां से भी बेहद प्यार करते हैं ये सितारे, एक तो अपने पिता की दूसरी शादी भी कर चुकीं हैं अटेंड, यहां जानें
X
Bollywood Actors (Photo- Social Media)
Bollywood News: बॉलीवुड की चका चौंध भरी जिंदगी जैसी दिखती है, वैसे है नहीं! अबतक बहुत से लोग इसका खुलासा कर चुके हैं। बॉलीवुड की दुनिया में तलाक लेना, ब्रेकअप करना, आम बात हो गई है। यह परंपरा अभी शुरू नहीं हुई है, बल्कि बहुत साल पहले से ही ये चीज़ें होती आईं हैं। कई सितारे दूसरी शादी कर चुके हैं, इसकी लिस्ट बहुत लंबी है। फिलहाल आज हम आपको यहां सितारों की दूसरी शादी के बारे में नहीं बल्कि यह बताने जा रहें हैं कि कुछ फिल्मी स्टार्स की सौतेली मम्मियों के साथ भी अच्छे संबंध हैं। जी हां!! बॉलीवुड के कुछ सितारों को दो मांओं का प्यार मिला, एक तो उनकी खुद की मां का और दूसरी सौतेली मां का। आइए बताते हैं कि इस लिस्ट में किन सितारों का नाम शामिल है।

सारा अली खान

अगर सौतेली मां का प्यार मिलने की बात हो रही है तो सबसे पहले अभिनेत्री सारा अली खान का नाम सामने आता है। सारा अली खान अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। हालांकि बाद में सैफ ने अमृता से तलाक लेकर करीना कपूर खान से शादी रचाई। सारा अली खान अभिनेत्री करीना कपूर से सिर्फ 13 साल छोटी हैं, लेकिन दोनों के बीच एक खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। सारा अली खान अक्सर ही करीना कपूर और अपने दोनों सौतेले भाई तैमूर और जेह के साथ खास पल बिताते नजर आती हैं। दिलचस्प बात तो यह भी है कि सारा अली खान अपने पिता सैफ की दूसरी शादी भी अटेंड करने पहुंचीं थीं, जिसकी तस्वीरें आज भी वायरल होती रहती हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सलमान खान के पिता ने भी दो शादी की है। सलीम खान ने अपनी पहली शादी सलमा खान से रचाई थी, और सलमान इन्हीं के बेटे हैं। बाद में सलीम खान ने हेलन के साथ दूसरी शादी की थी। हालांकि सलमान खान का अपनी सौतेली मां के साथ भी अच्छा संबंध है। सलमान खान अबतक कई बार अपनी सौतेली मां के साथ स्पॉट किए जा चुके हैं और इनके बीच प्यार भरा रिश्ता देखने को मिला है।

शाहिद कपूर

अभिनेता शाहिद कपूर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। शाहिद कपूर को भी दो मांओं का प्यार मिलता है। शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने भी दो बार शादी की है। पंकज कपूर की पहली शादी नीलिमा अजीम से हुई थी, और शाहिद इन्हीं दोनों के बेटे हैं। इसके बाद पिता संजय कपूर ने अभिनेत्री सुप्रिया पाठक से दूसरी शादी रचाई थी। शाहिद कपूर जब 6 साल के थे, तभी पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। हालांकि शाहिद कपूर और सुप्रिया पाठक के आपसी रिश्ते बहुत ही अच्छे हैं।

फरहान अख्तर

बॉलीवुड के एक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर ने दो शादियां की हैं। जावेद अख्तर ने अपनी पहली शादी हनी ईरानी से की थी, फरहान अख्तर इन्हीं दोनों के बेटे हैं। इसके बाद फिर जावेद अख्तर ने अभिनेत्री शबाना आजमी से शादी रचाई। शबाना आज़मी फरहान अख्तर को अपने बेटे की तरह ही प्यार करती हैं। वहीं फरहान की भी सौतेली मां संग बेहद प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिलती है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story