×

हॉलीवुड-बॉलीवुड के इन सेलेब्स की आदत को जान हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड हो या हॉलीवुड यहां की सेलीब्रेटिज की नकल करना उनके फैंस की आदत होती है। हर कोई इन सितारों की लाइफस्टाइल जानना चाहते है। उन्हें क्या पसंद है क्या नहीं सबकुछ, इन सेलिब्रेटीज की दुनिया को लोग ख्वाबों की दुनिया ही मानते है

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 11 July 2020 3:59 AM GMT
हॉलीवुड-बॉलीवुड के इन सेलेब्स की आदत को जान हो जाएंगे हैरान
X

मुंबई : बॉलीवुड हो या हॉलीवुड यहां की सेलीब्रेटिज की नकल करना उनके फैंस की आदत होती है। हर कोई इन सितारों की लाइफस्टाइल जानना चाहते है। उन्हें क्या पसंद है क्या नहीं सबकुछ, इन सेलिब्रेटीज की दुनिया को लोग ख्वाबों की दुनिया ही मानते है जहां ये ठाट से रहते है, लेकिन इसमें हम ये भूल जाते है कि ये कलाकर भी हमारे तरह ही आम इंसान है। उनमें भी अच्छाई और बुराई दोनों होती है। आज हम कुछ से सेलिब्रेटीज की चर्चा करेंगे, जिसमें ये बताएंगे कि उनमें क्या बुराई है। जैसे कुछ सेलिब्रेटी के बारे में कहते है कि वे टॉयलेट जाने के बाद फ्लश करना भूल जाता है तो कोई महीनों-महीनों नहीं नहाता तो कोई खूबसूरती के चक्कर में अपना ही यूरिन पी लिया तो कोई टॉयलेट से आने के बाद हाथ धोना ही भूल जाता है।

* जीतेंद्र

जंपिंग जैग एक्टर जीतेंद्र को टॉयलेट में जाकर खाने की आदत हैं। वे टॉयलेट में पपिता लेकर जाते हैं और वहीं बैठकर खाते हैं।

यह पढ़ें...मुंबई के धारावी ने कोरोना को हराया, WHO ने की तारीफ, जानिए कैसे मिली ये सफलता

प्रीति जिंटा

किसी भी 5 स्टार होटल में ठहरने से पहले प्रीति जिंटा अपने बाथरूम को चैक करती हैं। ऐसी ही आदत सन्नी देओल को भी है। वो अपने घर या होटल के सिवा कहीं का बाथरूम यूज़ नहीं करते

टॉम क्रूज़

हॉलीवुड के इस खूबसूरत अभिनेता की आदत को जानकर तो आप दंग रह ही जायेंगे। टॉम अपने चेहरे का फेसियल बुलबुल कीं poop से करवाते है।

*जॉन अब्राहम

ये तो सब जानते है कि जॉन अब्राहम ने तेज बाइक चलाने की आदत है। जॉन अब्राहम को लगातार अपने पैर हिलाते रहने की गंदी आदत हैं। कई बार तो उनकी फिल्मों की शूटिंग पर इसका असर पड़ता है। कई शॉट दोबारा लेने पड़ते हैं।

सुष्मिता सेन

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को खुले छत पर नहाने की बुरी आदत है। उन्हें बाथरूम में नहाना बिल्कुल पसंद नहीं। उन्हें नहाते वक्त आसमान देखना, चांद-सूरज देखना अच्छा लगता है।इसके लिए उन्होंने अपने छत पर व्यवस्था भी किया, और वो रोज वहीं खुले आसमान में नहाती हैं।

*उर्मिला मांतोडकर

उर्मिला मांतोडकर को सफाई बहुत पसंद है। मेडिकल की भाषा में इसे क्लीनिंग सिंण्ड्रोम कहा जाता है। उर्मिला पैर धोने के बाद उसे पोछती नहीं है। उनका कहना है कि तौलिये में बैक्टिरिया होते हैं।

* शाहरुख खान

शाहरुख खान को सिगरेट पीने की बुरी लत है। ये सभी जानते है,लेकिन उनमें इससे भी बड़ी खामी है कि वे अपने जूते ही नहीं उतारते। शाहरुख को अगर जूते पहने-पहनाए सोने की इजाजत मिल जाए, तो वह ताउम्र जूते न उतारें।

यह पढ़ें...अब विकास दुबे के खजांची पर कसा शिकंजा, STF की पूछताछ में किए अहम खुलासे

*करीना कपूर

बेबो को नाखून चबाना अच्छा लगता है। वे अपनी बचपन की इस आदत को अब तक नहीं छोड़ पाई। अपनी इस आदत की वजह से उन्हें बहुत परेशानी भी होती है।

* ब्रैड पिट-क्रि‌‌स्टियाना ऑगेलिरा

हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को नहाना पसंद नहीं है। वो नहाने से बचते हैं। बहुत दबाव में वन वीक में एकाध बार नहा लेत हैं। इनकी को-स्टार क्रि‌‌स्टियाना ऑगेलिरा तो इनसे भी दो कदम आगे हैं। ये बाथरूम-टॉयलेट जाने के बाद हाथ नहीं धुलती है। उन्हें रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद बिना हाथ धुले वहां से जाते देखा गया।

*शाहिद कपूर

एक्टर शाहिद कपूर सिगरेट तो कभी-कभार पीते हैं, लेकिन उन्हें कॉफी पीने की बुरी लत है। शाहिद की इस लत का आलम ये है कि ज्यादा देर तक अगर उन्हें कॉफी से दूर रखा जाए तो उन्हें बेचैनी होने लगती है।

*मेगन फॉक्स

हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मेगन फॉक्स की बुरी आदत सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। इन्हें टॉयलेट से आने के बाद फ्लश से पानी गिराने का याद ही नहीं रहता। छी छी मेगन इतनी गंदी है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story