×

अब विकास दुबे के खजांची पर कसा शिकंजा, STF की पूछताछ में किए अहम खुलासे

पांच लाख के इनामी कुख्यात बदमाश विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद पुलिस की नजर अब उसके करीबियों पर है। विकास दुबे को आर्थिक रूप से मजबूत...

Newstrack
Published on: 11 July 2020 3:40 AM GMT
अब विकास दुबे के खजांची पर कसा शिकंजा, STF की पूछताछ में किए अहम खुलासे
X

अंशुमान तिवारी

कानपुर: पांच लाख के इनामी कुख्यात बदमाश विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद पुलिस की नजर अब उसके करीबियों पर है। विकास दुबे को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में उसके खजांची जय बाजपेई की बड़ी भूमिका बताई जा रही है। अप पुलिस जय बाजपेई पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की जान जाने के बाद पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने जय बाजपेई से कई बार पूछताछ की है। जानकारों का कहना है कि इस पूछताछ में जय ने कई अहम खुलासे किए हैं।

ये भी पढ़ें: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ कोई बदलाव, ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

सात साल में बन गया अरबपति

जांच पड़ताल में एसटीएफ को पता लगा है कि जय बाजपेई विकास दुबे का काफी करीबी था। कानपुर के ब्रह्म नगर निवासी जय बाजपेई ने पिछले 7 साल में अकूत दौलत कमाई है। 2013 में एक प्रिंटिंग प्रेस में 4000 रुपए महीने की नौकरी करने वाला जय बाजपेई पिछले सात सालों के दौरान अरबपति बन चुका है। 2014 में शहर के कई विधायकों और अपराधियों के संपर्क में आने के बाद वह जमीन की खरीद-फरोख्त करने लगा। नेता और अपराधियों में गहरी पैठ बनने के बाद वर्ष 2017 में वह शहर में दर्जनों मकान, फ्लैट व दुकान का मालिक बन बैठा। 2018 में उसने लखनऊ- कानपुर रोड पर एक पेट्रोल पंप भी खोला। जानकारों के अनुसार जय बाजपेई ब्रह्म नगर में करोड़ों के छह मकान, स्वरूप नगर में फ्लैट और पनकी में एक शानदार बंगले का मालिक भी है।

ये भी पढ़ें: विकास दुबे के एनकाउंटर में पुलिस ने कर दी ये चूक, ‘दो मुठभेड़, एक ही स्क्रिप्ट’

विकास की काली कमाई का किया निवेश

पुलिस सूत्रों का कहना है कि विकास को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में भी जय बाजपेई की भूमिका सामने आई है। जानकारी मिली है कि विकास दुबे ने अपनी काली कमाई के करीब आठ करोड़ रुपए ब्याज पर निवेश के लिए जय बाजपेई को दिए थे। जय बाजपेई ने विकास दुबे की काली कमाई का यह पैसा मुंबई, गोवा, दिल्ली, दुबई और अन्य बड़े शहरों में होटल, प्रॉपर्टी, रेस्टोरेंट और दूसरे व्यापारों में लगा रखा है।

विकास को होती थी हर महीने लाखों की कमाई

विकास दुबे को इस निवेश से हर महीने लाखों की कमाई होती थी। इससे करीब 15 से 18 लाख रुपए हर महीने ब्याज के रूप में विकास के पास पहुंचते थे। जानकारों का कहना है कि विकास दुबे की मौत के बाद जय बाजपेई को भी आर्थिक रूप से काफी फायदा होगा क्योंकि विकास की काली कमाई की जानकारी उसके पास ही थी।

ये भी पढ़ें: UP में लगा लॉकडाउन, धार्मिक स्थलों पर बड़ा एलान, जानिए क्या बंद रहेगा, क्या खुलेगा

विवादित जमीनों से भी जमकर की कमाई

विकास के दबदबे का फायदा उठाते हुए जय बाजपेई ने भी कई विवादित जमीनों पर कब्जा जमाया और बाद में उन्हें ऊंचे दामों पर बेचकर जमकर कमाई की। पुलिसिया जांच में इन खुलासों के बाद अब जय बाजपेई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। जय बाजपेई की मदद करने वालों पर भी पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें: शनिवार से शुरू हो रहा BJP का ये खास कार्यक्रम, स्वतंत्र देव सिंह करेंगे शुरूआत

बिकरू कांड के बाद खुलीं पुलिस की आंखें

वैसे शुक्रवार की सुबह विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद कई सफेदपोश चेहरे बेनकाब होने से बच गए हैं। विकास दुबे से पूछताछ में कई ऐसे लोगों के बेनकाब होने की संभावना थी जो समय-समय पर विकास दुबे को मदद पहुंचाते रहे हैं। नेताओं के साथ ही पुलिस अफसरों और थानों में भी विकास दुबे की अच्छी पकड़ थी। यही कारण है कि 60 से अधिक मुकदमों के बावजूद अभी तक विकास दुबे के खिलाफ पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। बिकरू कांड में 8 पुलिसकर्मियों की जान जाने के बाद पुलिस की आंखें खुलीं और विकास दुबे के गिरोह पर शिकंजा कसा गया। अभी तक पुलिस विकास दुबे के अलावा उसके पांच खास शूटरों को भी मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है। अब पुलिस विकास के दूसरे करीबी लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें: मिलेंगी 60 हजार नौकरियां, Jio-BP पार्टनरशिप से बदलेगी पेट्रोल पंप सूरत

Newstrack

Newstrack

Next Story