×

क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ कोई बदलाव, ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

कोरोना महामारी के बीच कामकाज शुरू होने से कच्चे तेल की कीमतों में अब धीरे-धीरे उछाल दिखने लगे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार की सुबह कारोबार शुरुआत...

Newstrack
Published on: 11 July 2020 3:19 AM GMT
क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ कोई बदलाव, ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट
X

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच कामकाज शुरू होने से कच्चे तेल की कीमतों में अब धीरे-धीरे उछाल दिखने लगे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार की सुबह कारोबार शुरुआत के समय नरमी था लेकिन समाप्ति के समय यह एक डॉलर प्रति बैरल चढ़ कर बंद हुआ। हालांकि इसके बावजूद भी देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: मुंबई के धारावी में कमजोर पड़ा कोरोना वायरस, WHO ने की तारीफ

जिससे कोरोना संकट के बीच जनता को सरकारी तेल कंपनियों से थोड़ी राहत मिली है। शनिवार को भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। देश के बड़े शहरों मुंबई, दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम बुधवार के ही बराबर हैं।

ये भी पढ़ें: शनिवार से शुरू हो रहा BJP का ये खास कार्यक्रम, स्वतंत्र देव सिंह करेंगे शुरूआत

गौरतलब है कि बीते सोमवार को डीजल के दाम थोड़े बढ़ गए थे। इसके साथ ही लगातार सात दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। हालांकि पिछले महीने यानी जून माह में लगातार 21 दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।

ये भी पढ़ें: UP में लगा लॉकडाउन, धार्मिक स्थलों पर बड़ा एलान, जानिए क्या बंद रहेगा, क्या खुलेगा

देश के प्रमुख महानगरों में क्या पेट्रोल-डिजल की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 80.78 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10, 87.19 और 83.63 रुपये प्रति लीटर है। वहीं इन महानगरों में डिजल का दाम क्रमश: 75.89, 79.05 और 77.91 रुपये है।

ये भी पढ़ें: सना आलम खान ने किया कमाल, 4 विषयों में 100 फीसद अंक पाकर बनी टाॅपर

यहां जाने आपके शहर में कितनी है कीमत

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। बता दें हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें: अपराधियों को नहीं डर! सिर्फ इसलिए ग्राम प्रधान ने कर दिया कत्ल, 5 गिरफ्तार

Newstrack

Newstrack

Next Story