×

UP में लगा लॉकडाउन, धार्मिक स्थलों पर बड़ा एलान, जानिए क्या बंद रहेगा, क्या खुलेगा

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण देश में कई जगहों पर फिर से लॉकडाउन की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश में भी फिर से लॉकडाउन लागू किया गया है। उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

Newstrack
Published on: 10 July 2020 6:51 PM GMT
UP में लगा लॉकडाउन, धार्मिक स्थलों पर बड़ा एलान, जानिए क्या बंद रहेगा, क्या खुलेगा
X

नई दिल्ली: कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तांडव मचाया हुआ है। भारत में भी कोरोना महामारी के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 8 लाख पार पहुंच चुकी है। इसके अलावा देश के कई राज्यों और शहरों में एक बार फिर लॉकडाउन लगा दिया गया है।

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। देश में 20 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज सामने आ रहे हैं। covid19india.org के मुताबिक अब देश में आठ लाख से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 10 जुलाई की सुबह तक देश में 7,93,802 कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही 4,95,513 कोरोना महामारी के मरीज ठीक भी हो गए हैं। इसके अलावा अब तक 21,604 लोगों की देश में कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है, तो वहीं अब देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा आठ लाख के पार हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय आधिकारिक आंकड़े अगले दिन सुबह जारी करेगा।

यह भी पढ़ें...UP में कोरोना का कहर, राजधानी लखनऊ में 24 घंटे में आए इतने मरीज

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण देश में कई जगहों पर फिर से लॉकडाउन की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश में भी फिर से लॉकडाउन लागू किया गया है। उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। हालांकि उत्तर प्रदेश में इस दौरान 11 और 12 जुलाई को धार्मिक स्थल खुले रहेंगे।

बीते 24 घंटों में यूपी में जहां 29 लोगों की मौत हुई है वही 1347 नए मरीजों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। पूरे राज्य में राजधानी लखनऊ में एक बार फिर नए संक्रमित मरीजों के मामले में सबसे आगे रहा, लखनऊ में 140 नए मरीज सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें...कोरोना का तांडव, देश में 8 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित, इन राज्यों में लगा लॉकडाउन

इन सेवाओं पर नहीं रहेगी रोक

लॉकडाउन के दौरान मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई पाबंदी नहीं होगी। नेशनल और स्टेट हाइवे पर वाहनों की आवाजाही चलती रहेगी। रेलवे का आवागमन पहले की तरह होगा। यूपी राज्य सड़क परिवहन की बसें चलती रहेंगी। घरेलू हवाई सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अब भी रोक जारी है।

एक्सप्रेस वे, पुल और सड़कों से जुड़े सभी निर्माण कार्य होते रहेंगे। आवश्यक सेवाओं पर कोई रोक नहीं होगी। आवश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य और चिकित्सीय सेवा से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पहले की तरह होती रहेगी।

यह भी पढ़ें...इस जिले में कोरोना से हाहाकार! तीन संक्रमित महिलाओं की मौत, इतने आए नए मरीज

इन सेवाओं से जुड़े लोगों के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। डोर-स्टेप डिलिवरी से जुड़े लोगों के आने-जाने पर कोई रोक नहीं होगी। राष्ट्रीय और राज्यीय राज्यमार्गों के किनारे स्थित पेट्रोल पंप और ढाबे भी खुले रहेंगे, लेकिन लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार, हाट, गल्ला मंडी और कार्यालय सब बंद रहेंगे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story