×

कोरोना का तांडव, देश में 8 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित, इन राज्यों में लगा लॉकडाउन

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कोहराम मचा रहा है। भारत में भी कोरोना महामारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ब देश में कोरोना मरीजों की संख्या 8 लाख के आंकड़ा को पार कर लिया है।

Newstrack
Published on: 10 July 2020 5:35 PM GMT
कोरोना का तांडव, देश में 8 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित, इन राज्यों में लगा लॉकडाउन
X

नई दिल्ली: कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कोहराम मचा रहा है। भारत में भी कोरोना महामारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ब देश में कोरोना मरीजों की संख्या 8 लाख के आंकड़ा को पार कर लिया है। इसके अलावा देश के कई इलाकों में एक फिर लॉकडाउन लगा दिया गया है।

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। देश में हर रोज हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में 20 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज सामने आ रहे हैं। covid19india.org के मुताबिक अब देश में आठ लाख से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 10 जुलाई की सुबह तक देश में 7,93,802 कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही 4,95,513 कोरोना महामारी के मरीज ठीक भी हो गए हैं। इसके अलावा अब तक 21,604 लोगों की देश में कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है, तो वहीं अब देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा आठ लाख के पार हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय आधिकारिक आंकड़े अगले दिन सुबह जारी करेगा।

यह भी पढ़ें...शनिवार से शुरू हो रहा BJP का ये खास कार्यक्रम, स्वतंत्र देव सिंह करेंगे शुरूआत

महाराष्‍ट्र में बीते 24 घंटों में यहां कोरोना संक्रमण के 7862 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही 226 लोगों की जान चली गई है। 1 दिन में इतने कोरोना मामले मिलने का यह नया रेकॉर्ड है। राज्‍य में अब कुल 2,38,461 केस हो चुके हैं।

इन जगहों पर लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण देश में कई जगहों पर फिर से लॉकडाउन की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश में भी फिर से लॉकडाउन लागू किया गया है। उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। हालांकि उत्तर प्रदेश में इस दौरान 11 और 12 जुलाई को धार्मिक स्थल खुले रहेंगे।

इसके साथ ही महाराष्ट्र के पुणे जिले में 10 दिनों के लॉकडाउन रहेगा। यह लॉकडाउन 13 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई को खत्म होगा।

यह भी पढ़ें...चीन की हार: पूर्वी लद्दाख में पीछे हटने को तैयार, ऐसे हुआ राजी

तो वहीं मध्य प्रदेश में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिवराज सरकार ने फिर से लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। अब हर रविवार को पूरे मध्य प्रदेश में लॉकडाउन होगा। इसके अलावा केरल सरकार ने राजधानी तिरुवनंतपुरम में ट्रिपल लॉकडाउन लागू किया है।

इसके अलावा असम की राजधानी गुवाहाटी में 28 जून की मध्य रात्रि से 12 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मणिपुर सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक से 15 जुलाई तक लॉकडाउन की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें...कोरोना वायरस के बारे में अब तक हो चुके हैं ये बड़ खुलासे

बिहार में लॉकडाउन

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन के आदेश पर लगभग डेढ़ दर्जन जिलों में फिर से लॉकडाउन का एलान किया गया है। इनमें राजधानी पटना, आरा, वैशाली, भागलपुर, सुपौल, नालंदा, पूर्णिया, दरभंगा, कैमूर, बक्सर, बेतिया, नवादा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, किशनगंज, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिला शामिल हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story