×

Honey Singh-Tina Thadani का हुआ ब्रेकअप! क्या वाकई सच थे सिंगर की पत्नी के आरोप?

Honey Singh-Tina Thadani Breakup: फेमस सिंगर हनी सिंह और टीना थडानी के रास्ते अब अलग-अलग हो गए हैं। दोनों का रिश्ता ठीक तरह से एक साल भी नहीं चल पाया। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 19 April 2023 9:44 AM GMT
Honey Singh-Tina Thadani का हुआ ब्रेकअप! क्या वाकई सच थे सिंगर की पत्नी के आरोप?
X
Honey Singh (Image Credit: Instagram)

Honey Singh-Tina Thadani Breakup: फेमस सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कुछ समय पहले वह अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में थे। तलाक के कुछ समय बाद वह रिलेशनशिप में आने को लेकर चर्चा में बने रहे और अब एक बार फिर हनी सिंह सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, सिंगर का ब्रेकअप हो गया है। जी हां, हनी सिंह एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट कर रहे थे। दोनों ने अपने प्यार का इजहार खुलेआम किया था, लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं।

हनी सिंह-टीना थडानी का हुआ ब्रेकअप

'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों का कुछ दिनों पहले ही ब्रेकअप हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। पिछले साल अप्रैल में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरु किया था और अब दोनों अलग हो गए। एक तरह से दोनों का रिश्ता ठीक तरह से एक साल भी नहीं चल पाया।

क्यों हुआ हनी सिंह-टीना थडानी का ब्रेकअप?

रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स ने बताया है कि दोनों लाइफ में अलग चीजें चाहते थे। हालांकि वह फिलहाल ब्रेकअप से मैच्योरली डील कर रहे हैं। दोनों को हीलअप होने के लिए टाइम चाहिए। टीना हार्टब्रोकन हैं और अब वे अपने काम पर पूरा ध्यान फोकस करने की कोशिश कर रही हैं। वहीं हनी सिंह अपने ब्रेकअप के बारे में बात करने से बिल्कुल नहीं हिचक रहे हैं और उन्होंने इसके बारे में सभी को इंफॉर्म भी कर दिया है।

क्या हनी सिंह पर शालिनी द्वारा लगाए आरोप सच थे?

बता दें कि पिछले साल ही सितंबर में हनी और उनकी एक्स वाइफ शालिनी तलवार का तलाक हुआ था। वे साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। शालिनी ने हनी सिंह पर आरोप लगया था कि हनी सिंह का कई लड़कियों के साथ अफेयर रहता है और वह धोखा दे रहे हैं। ऐसे में अगर सोर्स से मिली जानकारी पर ध्यान दिया जाए तो उन्होंने ने बताया है कि टीना थडानी हार्टब्रोकन हैं, तो क्या हनी सिंह ने टीना को भी धोखा दिया है? अगर ऐसा है, तो शालिनी तलवार की बात सच साबित होगी कि हनी सिंह का कई लड़कियों के साथ अफेयर रहता है। हालांकि, इस पर अभी साफ कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story