×

Honey Singh की मानसिक बीमारी आई दुनिया के सामने, सिंगर के डार्क फेज से हुआ सबका सामना

Honey Singh Mental Issues: जाने-माने सिंगर-रैपर हनी सिंह ने आखिरकार अपनी जिंदगी के सबसे डार्क फेज से सभी को रुबरु करवा ही दिया। इस दौरान उन्होंने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए।

Ruchi Jha
Published on: 16 April 2023 12:58 PM GMT (Updated on: 16 April 2023 3:19 PM GMT)
Honey Singh की मानसिक बीमारी आई दुनिया के सामने, सिंगर के डार्क फेज से हुआ सबका सामना
X
Honey Singh (Image Credit: Instagram)

Honey Singh Mental Issues: अगर किसी बच्चे से पूछ लिया जाए कि यो यो हनी सिंह कौन है? तो वह सिंगर की पूरी कुंडली निकाल देगा और इसी से पता चलता है कि हनी सिंह कितने फेमस है। उनके गाने इतने फेमस है कि बच्चा-बच्चा उनका फैन है, लेकिन एक समय ऐसा भी आया था, जब सिंगर काफी समय के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर हो गए थे।

म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर हो गए थे हनी सिंह

जी हां, वह समय ऐसा था कि कुछ लोग तो यह भी मान चुके थे कि हनी सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। क्योंकि उस समय ना तो हनी सिंह से जुड़ी कोई न्यूज सामने आ रही थी और ना ही हनी सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। अब अपने हालिया इंटरव्यू में हनी सिंह ने उन दिनों की बात की है, जब वह इंडस्ट्री से दूर अपनी लाइफ गुजार रहे थे।

7 साल से डिप्रेशन में था - हनी सिंह

दरअसल, हनी सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे बुरे फेज के बारे में बात की। साथ ही ये भी खुलासा किया कि वह पिछले 7 सालों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उन्होंने खुलासा किया कि वह कैसे एक खतरनाक मानसिक बीमारी से परेशान थे। उन्होंने बताया कि जब वह शाहरुख खान के साथ और बाकी अपने काम के चलते वर्ल्ड टूर कर रहे थे तब उन्हें खतरनाक मानसिक लक्षण दिखने लगे, जिसके बाद वह इंडिया आ गए और अपना इलाज कराने का फैसला किया।

हनी सिंह ने कहा, “मैं समझ नहीं पा रहा था कि मुझे क्या हो रहा है। मुझे टूर के दौरान कुछ प्रॉब्लम्स महसूस हुए। एक शो में हालत ही बिगड़ गई। मुझे खतरनाक मानसिक लक्षण दिखे। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। मैं बस घर जाना चाहता था। मैंने टूर बीच में छोड़ दिया और घर आ गया। मैंने एक डॉक्टर को दिखाया और उसे भी समझ नहीं आया। आज के समय में मानसिक हेल्थ को मानते हैं, उनकी प्रॉब्लम ये है कि भारत के पास पर्याप्त डॉक्टर्स नहीं हैं। मैं यही कहना चाहता हूं।”

क्यों हनी सिंह डॉक्टर्स पर नहीं करते थे भरोसा

अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए हनी सिंह ने कहा कि उन्हें डॉक्टर्स पर बिल्कुल भरोसा नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत से डॉक्टर्स को दिखाया, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा था। उनके शब्दों में;

“मुझे एक अच्छे, अनुभवी और बड़े डॉक्टर्स की जरूरत थी। मैं कहता था, ‘क्यों तीन साल तक दवा लेने के बावजूद मेरे लक्षण नहीं जा रहे हैं। मैं अब भी वहीं क्यों हूं? आप नहीं जानते हैं?’ मेरी फैमिली कहती थी कि उनके पास 30 साल का एक्सपीरियंस है। मैं उनसे कहता था कि मेरे पास 30 साल नहीं हैं। डॉक्टर को बदल दीजिए। दिक्कत ये है कि भारत ही नहीं, दुनिया में भी डॉक्टर्स की कमी है। अगर माता-पिता अपने बच्चे के मेंटल इश्यूज का सामना करने के लिए उसे डॉक्टर को दिखाने की सहमति दिखाते हैं, तो सिर्फ ये सॉल्यूशन नहीं है। क्या पता डॉक्टर ही गलत हो?”

डार्क फेज पर क्या बोले हनी सिंह

हनी सिंह ने आगे बताया कि वह इन सात सालों में टीवी नहीं देखते थे, 6 साल तक फोन पर बात नहीं की और ना ही रेडियो सुनते थे। जानकारियां उन्हें ट्रिगर करती थीं।

सिंगर ने कहा, “यह बहुत कठिन था। सभी चीजें डार्क हो गईं। अगर आप मेरी डॉक्युमेंट्री देखेंगे तो मैंने अपनी जिंदगी के 7 साल के बारे में शेयर किया है। मैंने टीवी नहीं देखी, फोन पर बात नहीं की और रेडियो भी नहीं सुना। चल रही जानकारी मुझे ट्रिगर करती थी। मान लीजिए टीवी में पहाड़ दिख रहा है तो मुझे ट्रिगर कर देता था। यह मुझे डराता था। मुझे नहीं पता था कि बाहर क्या हो रहा है। मैं बस खुद को ठीक करना चाहता था। करियर जाए भाड़ में।”

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story