×

Akshara Singh: खेसारी और पवन सिंह को छोड़, ये किसके साथ रोमांस करने लग गईं अक्षरा सिंह, क्या आपके देखा उनका नया वीडियो

Akshara Singh New Song: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे व्यस्त एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका एक म्यूजिक वीडियो रिलीज नहीं होता कि दूसरा लाइन में लगा रहता है।

Shivani Tiwari
Published on: 20 April 2023 4:37 PM GMT
Akshara Singh: खेसारी और पवन सिंह को छोड़, ये किसके साथ रोमांस करने लग गईं अक्षरा सिंह, क्या आपके देखा उनका नया वीडियो
X
Akshara Singh New Song (Photo- Social Media)
Akshara Singh New Song: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे व्यस्त एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका एक म्यूजिक वीडियो रिलीज नहीं होता कि दूसरा लाइन में लगा रहता है। अभी तक लोगों के बीच उनके नए गाने "कटानिया राजा जी" का क्रेज कम नहीं हुआ है, और आज उनका नया गाना "तन्हा हूं मैं" रिलीज हो गया है।

इस अभिनेता के साथ रोमांस कर रहीं हैं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह की जोड़ी वैसे तो खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ ज्यादा जंचती है, लेकिन अब इस नए गाने में इन दोनों सुपरस्टार को छोड़ अक्षरा सिंह भोजपुरी के एक और सुपरस्टार मनोज तिवारी संग इश्क फरमाते नजर आ रहीं हैं।

दर्शकों को पसंद आ रही अक्षरा सिंह और मनोज तिवारी की क्यूट सी केमिस्ट्री

अक्षरा सिंह अपने से कई साल बड़े मनोज तिवारी संग रोमांस कर रहीं हैं, हालांकि फिर भी इनकी क्यूट सी केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत के रही है। कमेंट बॉक्स में दर्शक दोनों की खूब तारीफ कर रहें हैं साथ ही सिंगर की आवाज के भी मुरीद हो गए हैं। बता दें कि इस गाने को कृष्णा मित्तल ने गाया है।

एक फैन ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा, "भोजपुरी इंडस्ट्री के फादर मनोज तिवारी वापस आ गए हैं, शानदार गाना।" वहीं दूसरे फैन ने लिखा, "इस गाने ने मेरे दिल को छू लिया।" इसी तरह अन्य लोग भी मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह की तारीफों के पुल बांध रहें हैं।

पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

छा गए सुपरस्टार मनोज तिवारी

"तन्हा हूं मैं" बेहद ही शानदार गाना है, जो आपके कानों को सुकून देगा। इस गाने की खास बात यह है कि गाने में भोजपुरी सिनेमा के दो ऐसे कलाकारों को लिया गया है, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से इस गाने को और भी खूबसूरत बना दिया है। वहीं मनोज तिवारी को देख उनके फैंस से खुशी से झूम उठे हैं। अक्षरा सिंह भी गाने में उन्हें बराबर की टक्कर दे रहीं हैं। इस गाने को कुछ देर पहले ही टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story