×

Pawan Singh Bhojpuri Songs: अगर आप पवन सिंह के फैन हैं तो यहां सुनिए उनके कुछ सुपरहिट गाने, जो आज भी यूट्यूब कर रहें ट्रेंड

Pawan Singh Bhojpuri Songs: अभिनेता पवन सिंह का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में एक जाना पहचाना नाम बन चुका है। भोजपुरी दर्शकों के बीच उनकी पहचान पावर स्टार के रूप में होती है।

Shivani Tiwari
Published on: 20 April 2023 7:30 AM GMT
Pawan Singh Bhojpuri Songs: अगर आप पवन सिंह के फैन हैं तो यहां सुनिए उनके कुछ सुपरहिट गाने, जो आज भी यूट्यूब कर रहें ट्रेंड
X
Pawan Singh Bhojpuri Songs (photo- Social Media)
Pawan Singh Bhojpuri Songs: अभिनेता पवन सिंह का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में एक जाना पहचाना नाम बन चुका है। भोजपुरी दर्शकों के बीच उनकी पहचान पावर स्टार के रूप में होती है। पवन सिंह एक्टिंग के साथ ही अपनी सिंगिंग के लिए भी काफी मशहूर हैं। उनके द्वारा गाए हुए गानों की बात ही कुछ और होती है, दर्शक उनकी आवाज के कायल हो चुके हैं। पावर स्टार पवन सिंह अब तक न जाने कितने भोजपुरी गाने गा चुके हैं, जो सुपर डुपर हिट हुए हैं और दर्शकों के बीच अभी भी धमाल मचा रहें हैं, तो चलिए आपको पवन सिंह के कुछ ऐसे ही गानों के बारे में बताते हैं जो सुपरहिट तो हुए ही, साथ ही आज भी उन गानों का जलवा कायम है।

छलकता हमरो जवनिया (Chhalakata Hamro Jawaniya)

पावर स्टार पवन सिंह का गाना "छलकता हमरो जवनिया" सुपरहिट हुआ था। यह गाना लगभग 6 साल पुराना हो चुका है, लेकिन आज भी यह पार्टियों में जान डाल देता है। शादियों में यह गाना आपको जरूर सुनाई पड़ेगा। इस गाने का क्रेज कम नहीं हुआ है, बल्कि समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है। "छलकता हमरो जवनिया" गाने को पवन सिंह और काजल राघवानी पर फिल्माया गया है। काजल राघवानी ने गाने में बेहद ही धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है। वहीं पवन सिंह और प्रियंका सिंह द्वारा गाए हुए इस गाने को अबतक 482 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है।
पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

साड़ी से ताड़ी (Saari Se Taadi)

पवन सिंह का हर गाना जैसे ही रिलीज होता है, तहलका मचा देता है। उनका ये गाना "साड़ी से ताड़ी" गर्दा उड़ाए हुए है। इस गाने को रिलीज हुए अभी महज 11 महीने ही हुए हैं और इसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गाने को अबतक 101 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की केमिस्ट्री ने धूम मचा दी है। वहीं इसे पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है।

फलाना बो फरार भईली (Falana Bo Farar Bhaili)

"फलाना बो फरार भईली" गाना भी पवन सिंह के सुपरहिट गाने की लिस्ट में शामिल है। इस गाने को रिलीज हुए एक साल हो चुके हैं और दर्शकों द्वारा इसे बेहद सुना जा रहा है। पवन सिंह के साथ स्मृति सिन्हा पर इस गाने को फिल्माया गया है, वहीं पवन सिंह ने इसे गाया है।

हरी हरी ओढ़नी (Hari Hari Odhani)

पवन सिंह के गाने "हरी हरी ओढ़नी" को ताबड़तोड़ व्यूज मिले हैं। इस गाने का जलवा तो अभी भी बरकरार है। पवन सिंह और डिंपल सिंह पर फिल्माए गए इस गाने 230 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और वहीं अभी भी यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

लहंगा लहक जाई (Lehenga Lehak Jaayi)

सुपरस्टार पवन सिंह का गाना "लहंगा लहक जाई" बेहद धमाकेदार है। इस गाने में पवन सिंह संग सपना चौधरी की जोड़ी बनी हुई है। पवन और सपना चौधरी ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से आग लगा दी है। वहीं इस गाने को शिल्पी राज और पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस अबतक मिलियन लोगों द्वारा देखा गया है।
पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

धनी हो सब धन (Dhani Ho Sab Dhan)

पवन सिंह का गाना "धनी हो सब धन" भी लगातार ट्रेंड में बना हुआ है। गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसे पवन सिंह और क्वीन शालिनी पर बड़े ही जबरदस्त अंदाज से फिल्माया गया है। पवन सिंह का यह गाना 2 महीने पहले रिलीज हुआ था, जिसे 92 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

लाल घाघरा (Laal ghaghra)

पवन सिंह और भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस पर फिल्माया गया गाना "लाल घाघरा" ने तूफान मचा दिया है। इस गाने ने रिलीज होने के 7 महीने के अंदर ही 200 मिलियन से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। नम्रता के ठुमके पर तो पूरा यूपी बिहार दीवाना हो गया है। इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है।

तुमसा कोई प्यारा (Tumsa koi Pyaara)

पवन सिंह का गाना "तुमसा कोई प्यारा" भी काफी हिट रहा। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। वहीं अबतक इस गाने को 125 मिलियन लोग देख चुके हैं। पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

बदनाम कर दोगी(Badnaam Kar Dogi)

पवन सिंह और प्रियंका सिंह द्वारा गाया हुआ गाना "बदनाम कर दोगी" ने दर्शकों के खूब धमाल मचाया था। गाने के वीडियो को पवन सिंह के साथ आकांक्षा शारदा और स्नेहा गार्ड पर फिल्माया गया है। गाना बेहद धमाकेदार है, जिसे अबतक 66 मिलियन लोगों ने देखा है। पूरा गाना देखने के लिए यहां
क्लिक करें

आरा में दोबारा (Ara Me Dobara)

भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह का गाना "आरा में दोबारा" करीब एक साल पहले रिलीज हुआ था, और अभी भी यह सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। इस गाने पवन सिंह के साथ ऐक्ट्रेस के साथ मेघा साह नजर आ रहीं हैं। वहीं इसे पवन सिंह और पुनीता प्रिया ने गाया है। गाने को 79 मिलियन लोग देख चुके हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story