TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Pawan Singh New Song: दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का नया गाना रिलीज, पवन सिंह संग हिला डाला स्टेज

Pawan Singh New Song Ara Ke Haweli: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के एक गाने का क्रेज लोगों के बीच काम नहीं होता कि वह दूसरे गाने के साथ दर्शकों के बीच धमाल मचा देते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 18 April 2023 1:12 PM GMT
Pawan Singh New Song Ara Ke Haweli: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के एक गाने का क्रेज लोगों के बीच काम नहीं होता कि वह दूसरे गाने के साथ दर्शकों के बीच धमाल मचा देते हैं। आज भोजपुरी अभिनेता का गाना "आरा के हवेली" रिलीज हुआ है, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री आकांक्षा दुबे नजर आ रहीं हैं।

पवन सिंह संग आकांक्षा दुबे ने हिला डाला स्टेज

पवन सिंह और दिवंगत अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पर फिल्माया गया यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया वायरल हो गया है और दर्शकों के बीच धमाल मचाए हुए है। वहीं आकांक्षा दुबे के ऊपर से तो दर्शक अपनी नजर ही नहीं हटा पा रहें हैं। पवन सिंह और आकांक्षा दुबे ने अपने डांस से स्टेज पर आग ही लगा दी है।

पवन सिंह के साथ इस सिंगर ने गाने को दी है आवाज

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह मल्टी टैलेंटेड हैं, वह एक शानदार अभिनेता तो हैं ही साथ ही एक एक बेहतरीन गायक भी हैं। उनकी कोई फिल्म हो या म्यूजिक वीडियो ज्यादातर वे खुद गानों में अपनी आवाज देते हैं। वहीं आकांक्षा दुबे संग रिलीज हुए अपने गाने "आरा के हवेली" में भी पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। उनके साथ अनुपमा यादव ने भी गाना गाया है।

पवन सिंह के आवाज और परफॉर्मेंस की हो रही तारीफ

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहलाते हैं। उनकी एक्टिंग के साथ ही आवाज के भी फैंस दीवाने हैं। "आरा के हवेली" गाना सुन पवन सिंह के फैंस खुशी से झूम उठे हैं और अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहें हैं। एक फैन ने पवन सिंह की तारीफ करते हुए लिखा, "पूजा बिना हवन के, भोजपुरी बिना पवन सिंह जी के अधूरा है।"

फैंस को आई आकांक्षा दुबे की याद

जैसे ही "आरा के हवेली" म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ, दिवंगत अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वीडियो देख फैंस भावुक हो गए और कमेंट बॉक्स में लोगों ने अपना दुख भी जाहिर किया है। इस गाने ने एकबार फिर आकांक्षा दुबे की याद दिला दी और फैंस के घाव को ताजा कर दिया। बताते चलें कि भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को सुसाइड कर लिया था, वहीं अभी मामले की छानबीन की जा रही है, उनके boyfriend समर सिंह पुलिस की कस्टडी में हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story