×

Sonakshi Sinha Marriage: सोनाक्षी सिन्हा करने जा रही हैं शादी? रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने किया खुलासा

Sonakshi Sinha Marriage: सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा शादी करने वाली हैं। दरअसल, एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने कल उनके जन्मदिन पर एक खुलासा किया, जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 3 Jun 2023 9:21 AM GMT
Sonakshi Sinha Marriage: सोनाक्षी सिन्हा करने जा रही हैं शादी? रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने किया खुलासा
X
Sonakshi Sinha Marriage(Image Credit: Instagram)

Sonakshi Sinha Marriage: सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में है। काफी समय से सोनाक्षी सिन्हा का नाम जहीर इकबाल के साथ जोड़ा जा रहा है। खबरों के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इस बीच सोनाक्षी की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से उड़ रही हैं। जी हां, यह दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं और इस बात का हिंट उनके खुद जहीर ने दिया है। आइए आपको विस्तार से यह पूरा मामला समझाते हैं।

जहीर इकबाल ने किया सोनाक्षी से अपने प्यार का इजहार

दरअसल, कल यानी 2 जून 2023 को सोनाक्षी के जन्मदिन पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी और सोनाक्षी की एक प्यारी-सी तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए जहीर ने कैप्शन में लिखा था, ''कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। तुम बस हमेशा मुझपर झुकी सी रहना। आप बेस्ट हैं। बस ऐसे ही दहाड़ती रहो और हमेशा मुस्कुराती रहो। हमेशा खुश रहो। आई लव यू। तुम परफेक्ट हो।'' वहीं, सोनाक्षी ने भी जहीर की इस पोस्ट पर दिल वाले इमोजी के साथ रिप्लाई किया था। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है। अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते दिखते हैं।

क्या शादी करने जा रही हैं सोनाक्षी?

अब जहीर इकबाल की इस पोस्ट के बाद से फैंस ऐसा दावा कर रहे हैं कि सोनाक्षी और जहीर जल्द शादी करने वाले हैं। फैंस का कहना है कि जहीर ने अब अपने प्यार का इजहार कर दिया है और दोनों जल्द शादी भी कर लेंगे। हालांकि, शादी को लेकर सोनाक्षी और जहीर की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हां, लेकिन यह तो साफ है कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर रिश्ता है और इस बात का सबूत दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरीए देते रहते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट

ये तो रही पर्सनल लाइफ की बातें, अब अगर सोनाक्षी की प्रोफेशनल लाइफ पर नजर डाले तो, उन्हें आखिरी बार प्राइम वेब सीरीज 'दहाद' में देखा गया था, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया है। इसमें सोनाक्षी ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था।

वहीं, आने वाले समय में सोनाक्षी सिन्हा 'काकुड़ा', 'निकिता रॉय और द बुक ऑफ डार्कनेस' सहित कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, सोनाक्षी के पास पाइपलाइन में 'हीरामंडी' भी है, जिसके रिलीज का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story