×

Sonakshi Sinha: दमदार अंदाज में सोनाक्षी सिन्हा करने वाली हैं वापसी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Sonakshi Sinha Web Series: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी दिनों से इंतजार कर रहें हैं। एक्ट्रेस काफी लंबे समय से पर्दे पर दिखाई नहीं दी हैं, लेकिन अब वह बहुत जल्द वह स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 20 April 2023 1:01 PM GMT (Updated on: 20 April 2023 1:03 PM GMT)
Sonakshi Sinha: दमदार अंदाज में सोनाक्षी सिन्हा करने वाली हैं वापसी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
X
Sonakshi Sinha Web Series (Photo- Social Media)
Sonakshi Sinha Web Series: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी दिनों से इंतजार कर रहें हैं। एक्ट्रेस काफी लंबे समय से पर्दे पर दिखाई नहीं दी हैं, लेकिन अब वह बहुत जल्द वह स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। हालांकि वह सिल्वर स्क्रीन पर नहीं बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाई देंगी।

इस वेब सीरीज में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने आज अपने चाहने वालों के साथ एक खुशखबरी शेयर की है, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी अपकमिंग वेब सीरीज से अपना बेहद धमाकेदार पोस्टर शेयर किया है, जिसका नाम "दहाड़" है।

"दहाड़" से अपना ओटीटी डेब्यू कर रहीं हैं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा बड़े पर्दे पर अपना जादू तो दिखा चुकी हैं और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि "दहाड़" से सोनाक्षी सिन्हा ओटीटी पर डेब्यू कर रहीं हैं।

सोनाक्षी का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट

बॉलीवुड हसीना सोनाक्षी सिन्हा ने आज फैंस को खुशखबरी सुनाते हुए "दहाड़" का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिवील कर दिया है, जो देखने में बेहद ही इंट्रेस्टिंग है। सोनाक्षी पोस्टर में एक पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखाईं दे रहीं हैं, जिसका नाम अंजली भाटी है।

"दहाड़" स्टार कास्ट

सोनाक्षी सिन्हा के अलावा इस वेब सीरीज में विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज का डायरेक्शन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने मिलकर किया है। वहीं इसे रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। सोनाक्षी सिन्हा की इस सीरीज की कहानी की बात करें तो इसमें अभिनेत्री एक सीरियल किलर को पकड़ते नजर आएंगी, जो अबतक कई महिलाओं की हत्या कर चुका है। इस क्राइम ड्रामा वेब सीरीज की कहानी राजस्थान के एक छोटे से गांव पर फिल्माई गई है। वहीं बताते चलें कि इस सीरीज का प्रीमियर 12 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story