×

Virat Kohli and Sonakshi Sinha Video: विराट कोहली और सोनाक्षी सिन्हा ने किया एक साथ डांस, वीडियो हो रहा वायरल

Virat Kohli and Sonakshi Sinha Video:विराट कोहली का बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है।आप भी देखिये विराट का ये ज़बरदस्त डांस परफॉरमेंस।

Shweta Srivastava
Published on: 23 Feb 2023 3:38 PM GMT
Virat Kohli and Sonakshi Sinha Video
X

Virat Kohli and Sonakshi Sinha Video (Image Credit-Social Media)

Virat Kohli and Sonakshi Sinha Video: अपने फेवरेट क्रिकेटरों को पूरी दुनिया के साथ एक इंटेंस क्रिकेट मैच खेलते देखने के बाद उन्हें मस्ती करते देखना उनके फैंस के लिए काफी अच्छा अनुभव हो सकता है। ये किसी ट्रीट से कम नहीं है। वहीँ पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है। आप भी देखिये विराट का ये ज़बरदस्त डांस परफॉरमेंस।

विराट कोहली और सोनाक्षी सिन्हा का एकसाथ डांस वीडियो हुआ वायरल

ये वीडियो जिसमे विराट कोहली और सोनाक्षी सिन्हा डांस करते नज़र आ रहे हैं वो काफी समय पुराना है। दरसल दोनों का ये वीडियो साल 2016 का है और वीडियो कथित तौर पर भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की शादी का है। विराट कोहली और सोनाक्षी सिन्हा फिल्म आर... राजकुमार के गाने 'साड़ी के फॉल सा' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विराट सोनाक्षी के साथ स्टेप्स मैच करने की कोशिश करते दिख रहे हैं लेकिन विराट अपने डांस मूव्स से वाकई सबको चौंका रहे हैं। आप भी देखिये दोनों का ये वीडियो।

फिलहाल इस समय ये वीडियो पूरे इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और इसे 56 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है! विराट को इतना अच्छा डांस करते देख लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीँ सोनाक्षी सिन्हा भी पूरी मस्ती में डांस कर रहीं हैं।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की शादी का रिसेप्शन मुंबई में आयोजित किया गया था और ये एक भव्य समारोह था जिसमें कई क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। रोहित ने रितिका सजदेह से शादी की है और अब उनकी एक 4 साल की बेटी समायरा है। विराट का ये डांसिंग वीडियो क्रिकेट फैंस को रोमांच से भर रहा है वहीँ स्टेज पर अपने फेवरेट क्रिकेटर को इतना अच्छा डांस करते देख विराट के फैंस काफी रोमांचित हो गए।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story