×

जापान में बंद हो रहा है थ‍िएटर, ताला लगने से पहले दिखाई आमिर की '3 ईडियट्स'

Ashiki
Published on: 4 March 2020 4:58 AM GMT
जापान में बंद हो रहा है थ‍िएटर, ताला लगने से पहले दिखाई आमिर की 3 ईडियट्स
X

नई दिल्ली: फिल्मों का शौक़ीन हर कोई होता है और कुछ फ‍िल्‍में तो ऐसी होती हैं क‍ि उनको कितनी बार भी देख लो, मन नहीं भरता। इसी ल‍िस्‍ट में शामिल है आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी '3 ईडियट्स' को एक दशक पहले रिलीज़ किया गया था और आज भी यह दुनियाभर में एक सदाबहार फ़िल्म है। इस फिल्म को सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी रिलीज किया गया था। जिसमें ताइवान, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, चीन और जापान प्रमुख हैं।

'3 ईडियट्स' को अपनी आखिरी फिल्म के रूप में दिखाने का लिया फैसला-

तीन दोस्तों की कॉलेज लाइफ पर आधारित ये फिल्म युवाओं को मोटिवेट करती है। यही वजह रही क‍ि जब जापान के ओसाका में एक थियेटर को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा था तो उन्होंने '3 ईडियट्स' को अपनी आखिरी फिल्म के रूप में दिखाने का फैसला किया जो हाउसफुल रहा, जिससे साबित होता है कि यह सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली फिल्मों में से एक है जो दुनिया भर में सभी की पसंदीदा है।

ये भी पढ़ें: होली पर यात्रियों को बड़ा झटका: रेलवे ने किया ये काम, हो जाएंगे आप हैरान

थियेटर के संयोजकों ने ट्विटर पर 29 फरवरी को '3 इडियट्स' से संबंधित ट्वीट कर कहा था, "फ्यूज लाइन सिनेमा में अंतिम शो 3.30 बजे आज दिखाया जाएगा। यह हाउसफुल है। धन्यवाद ....



बता दें कि भारत में '3 ईडियट्स' को 25 दिसंबर 2009 को रिलीज़ किया गया था जिसमें आमिर खान और करीना कपूर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी और शरमन जोशी, आर माधवन व बोमन ईरानी अहम रोल में में नज़र आए थे। वहीँ इस फिल्म को विदेशों में 415 स्क्रीन्स पर और देशभर में 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था जो उस समय एक बड़ी घरेलू रिलीज़ थी। फिल्म को बेहद सराहा गया था और भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपेनिंग करने में सफल रही थी।

ये भी पढ़ें: BJP के कब्जे में कांग्रेस के MLA: 25 करोड़ में हो रही बिक्री, दिग्विजय सिंह का आरोप

Ashiki

Ashiki

Next Story