×

Sleeping Problem: अधूरी नींद की समस्या से जूझ रहे लोग, खराब जीवनशैली बड़ा कारण

Sleeping Problem: दिनभर काम करने के बाद रात में देर तक जागने से शरीर को कई तरह की बीमारियां घेर रही हैं। जिसके लिए उचित जीवनशैली की आवश्यकता है।

Abhishek Mishra
Published on: 18 March 2024 8:06 AM GMT
Sleeping Problem
X

Sleeping Problem  (photo: social media )

Sleeping Problem: देर रात तक जागने और अधूरी नींद की वजह से लोगों की सेहत खराब हो रही है। जिससे लोगों को सैकड़ों तरह की बीमारियां झेलनी पड़ रही हैं। दिनभर भाग दौड़ और मेहनत के बाद शरीर को उचित समय का आराम देना जरूरी होता है। खानपान और जीवनशैली में सुधार से इस दिक्कत से निजात पा सकते हैं। ओबेसिटी भी बीमारी की बड़ी वजह है।

स्वस्थ रहने के लिए नींद जरूरी

दिनभर काम करने के बाद रात में देर तक जागने से शरीर को कई तरह की बीमारियां घेर रही हैं। जिसके लिए उचित जीवनशैली की आवश्यकता है। खानपान को सही करने की जरूरत है। रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के डॉ. अजय वर्मा के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए कम से कम सात घंटे की नींद आवश्यक होती है। इसके साथ ही खानपान और जीवनशैली में भी सुधार की जरूरत है। कोरोना के बाद से ही कई मरीज नींद न पूरी होने की समस्या लेकर आ रहे हैं। ऐसी समस्याओं से निजात पाने के लिए सही तरीके से नींद लेना जरूरी है।

मोबाइल से लगाव एक बड़ी समस्या

जानकारी के अनुसार दिन भर की भाग दौड़ और काम के दबाव के चलते लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिससे लोगों को नींद से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज के समय में लोग आराम परस्त हो गए हैं। मानसिक रूप से काम का दबाव महसूस कर रहे हैं। फिजिकल मेहनत कम हो गई है। कोविड के बाद से लोग मोबाइल की ओर अधिक आकर्षित हो गए हैं। जिससे अधूरी नींद की समस्या हो रही है।

अधूरी नींद से हो सकती हैं कई बीमारियां

पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश के अनुसार अधूरी नींद लेने वाले लोगों को शुगर, ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन और तनाव जैसी कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। अधूरी नींद की समस्या के कई लक्षण हैं। दिन के समय में लोगों का सोना बड़ा लक्षण है। सोते समय खर्राटा लेना, सरदर्द होना, थकान महसूस करना और किसी बात को जल्दी भूलना भी अधूरी नींद के लक्षण हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story