×

Shri Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा में नया रिकॉर्ड, मात्र 21 दिन में तीन लाख श्रद्धालुओं नें किए बाबा के दर्शन

Shri Amarnath Yatra 2023: बता दें कि इस बार अमरनाथ की यात्रा 66 दिनों के लिए खुली है। अभी समाप्त होने में 45 दिन बचा है।

Anant Shukla
Published on: 21 July 2023 11:00 AM GMT (Updated on: 21 July 2023 11:12 AM GMT)
Shri Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा में नया रिकॉर्ड, मात्र 21 दिन में तीन लाख श्रद्धालुओं नें किए बाबा के दर्शन
X
amarnath yatra 2023 (Photo-Social Media)

Shri Amarnath Yatra 2023: जम्मू कश्मीर में लगातार मौसम बदलाव जारी है। इस बीच बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए इस बार मात्र 21 दिनों में करीब तीन लाख लोग पहुंचे। इससे पहले 2011 में 6.35 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी। यह रिकॉर्ड अभीतक नहीं टूट पाया है। बरफबारी और लैंडस्लाइड के बीच श्रद्धालुओं का यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। माना जा रहा था कि इस बार दर्शनार्थियों की संख्या सामान्य रहेगी। लेकिन उम्मीद के विपरीत श्रद्धालु जुटे।

66 दिनों तक कर सकते हैं अमरनाथ यात्रा

बता दें कि इस बार अमरनाथ की यात्रा 66 दिनों के लिए खुली है। अभी समाप्त होने में 45 दिन बचा है। हांलाकि बीच-बीच में बर्फबारी व लैंडस्लाइड के चलते यात्रा रोकनी पड़ी। शिवलिंग पिघलने के बाद यात्रियों की संख्या में तेजी से कमी आती है। चिंता का विषय यह है कि इसबार तेजी से शिवलिंग पिघल रहा है। ऐसे में शेष बचे 45 दिनों के लिए श्रद्धालुओं में यही जोश बनाए रखना शासन के लिए बड़ी चुनौती है।

बता दें कि 2016 में जब हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी बुराहन वानी का इनकाउंटर हुआ था सबसे कम यात्री 2.20 लाख यात्री पहुंचे थे। वहीं 2008 में जब अमरनाथ भूमि आंदोलन को लेकर करीब दो माह तक लगातार आंदोलन, हड़ताल और कर्फ्यू लगा हुआ था। उस समय भी रिकॉर्ड 5,50 लाख श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए और हिमलिंग के दर्शन किए थे।

अमरनाथ की यात्रा पर निकले श्रद्धालु वैष्णो देवी की यात्रा पर जा रहे हैं। इसके चलते तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ लग रही है। प्रमुख धार्मिक स्थल जैसे- बावे वाली माता, पीरखो, श्री रणवीरेश्वर मंदिर और रघुनाथ मंदिर में जमकर भक्तों का जमावड़ा लग रहा है। इससे बाजर में रौनक है।

इस बार बाबा बर्फानी की यात्रा अभिनेता सैफ अली खान औक अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने भी किया था। उन्होंने बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा की। सारा ने कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग रिजार्ट में रुकी थी। उनकी यात्रा काफी चर्चा में रहा।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story