×

Delhi Crime News: दिल्ली में फिर तड़तड़ाईं गोलियां, अमेजन के सीनियर मैनेजर की हत्या, एक घायल

Delhi Crime News: दिल्ली के भजनपुरा में मंगलवार देर रात पांच अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई जबकि, दूसरे की हालत गंभीर है।

Ashish Pandey
Published on: 30 Aug 2023 5:43 AM GMT
Delhi Crime News: दिल्ली में फिर तड़तड़ाईं गोलियां, अमेजन के सीनियर मैनेजर की हत्या, एक घायल
X
Delhi Crime News (photo: social media )

Delhi Crime News: दिल्ली एक बार फिर गोलियों की तड़तड़हट से गुंज उठी। देश की राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां आए दिन वारदात की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला दिल्ली के भजनपुरा इलाके का है। भजनुपुरा इलाका मंगलवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया। पांच बदमाशों ने दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें गोली लगने से अमेजन कंपनी के सीनियर मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना भजनपुरा के गली नंबर 8 के पास की है। जानकारी के अनुसार, देर रात हरप्रीत गिल (36) पुत्र करनैल सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1, भजनपुरा और गोविंद सिंह (32) पुत्र बसंत सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1. भजनपुरा बाइक पर गली नंबर 8 के पास थे, इसी दौरान एक स्कूटी और एक बाइक पर सवार पांच लड़कों ने उन्हें रोक लिया और उन पर गोलियां बरसा दीं और मौके से फरार हो गए। इससे वहां हड़कंप मच गया।

हरप्रीत गिल को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घायलों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां हरप्रीत गिल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरप्रीत अमेजन में सीनियर मैनेजर था। जबकि गोविंद सिंह को गंभीर हालत में एलएनजेपी रेफर किया गया है। गोविंद हंग्री बर्ड के नाम से मोमो की दुकान चलाता है।

वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story