×

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के लोग कांग्रेस को विदाई देने के मूड में, अमित शाह का प्रचंड बहुमत का दावा, अब जनता जादूगर बनकर करेगी गहलोत को गायब

Rajasthan Election 2023: अमित शाह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जादूगर कहा जाता है मगर इस बार राजस्थान की जनता जादूगर बनाकर इन्हें गायब करने वाली है।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 23 Nov 2023 8:24 AM GMT
Amit Shah press conference
X

Amit Shah press conference  (photo: social media )

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को विदाई देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि मैंने राजस्थान के विभिन्न इलाकों का दौरा किया है और इस बार प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की वापसी होगी। यहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जादूगर कहा जाता है मगर इस बार राजस्थान की जनता जादूगर बनाकर इन्हें गायब करने वाली है।

ओपीएस के बाबत सवाल पूछे जाने पर गृह मंत्री ने कहा कि हमने इस संबंध में कमेटी का गठन किया है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज्य में पांच फीसदी किसानों का भी कर्ज माफ नहीं हुआ है। राज्य में दर्जनों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। यही कारण है कि राजस्थान के किसान पूरी तरह लामबंद होकर भाजपा के साथ खड़े हैं। प्रदेश की महिलाओं का भी पूरा समर्थन भाजपा को हासिल हो रहा है।

Rajasthan Election 2023: गहलोत ने किया कर्नाटक की तरह जीत मिलने का दावा, भाजपा को लाल डायरी की जांच कराने की चुनौती

यूपीए सरकार से ज्यादा पैसा पीएम मोदी ने दिया

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होने वाला है। वोटिंग से पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गृह मंत्री शाह ने जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विभिन्न मुद्दों पर गहलोत सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राजस्थान की जनता को अपनी सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। मैंने कई बार राजस्थान की चुनावी सभाओं में सवाल पूछा है कि आखिर यूपीए के 10 साल के राज में राजस्थान के लोगों को क्या मिला? कांग्रेस की ओर से आज तक इस सवाल का जवाब नहीं दिया गया।


गृह मंत्री ने कहा कि यूपीए के 10 साल के राज में राजस्थान को दो लाख करोड़ रुपए मिले जबकि मोदी सरकार की ओर से राज्य को 8 लाख करोड़ रुपए दिए गए। गहलोत सरकार ने राजस्थान में नौकरियों के साथ खाने-पीने की चीजों को भी गायब कर दिया है। अब राजस्थान की जनता जादूगर बनाकर कांग्रेस को गायब करने वाली है।

महिलाओं के खूब हुए अपराध

गृह मंत्री शाह ने राजस्थान में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि पिछले 5 साल के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो प्रतिदिन महिलाओं के साथ अपराध के 19 मामले सामने आए। महिलाओं के साथ 35 हजार से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं दर्ज हुई हैं। यदि देशभर की बात की जाए तो यहां 22 फ़ीसदी रेप के केस दर्ज हुए हैं। महिलाओं के साथ अपराध रोकने में गहलोत सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है और इसलिए महिलाओं का पूरा समर्थन भाजपा को हासिल है।

Rahul Gandhi Vs PM Modi: राहुल ने बोला हमला, कहा- जेबकतरा अकेला नहीं आता, तीन लोग आते हैं, ध्यान भटकाने वाला मोदी, जेब काटने वाला अडाणी और लाठी मारने

किसानों की कर्जमाफी पर घेरा

किसानों के साथ भी राजस्थान में छल किया गया। कांग्रेस ने किसानों से कर्ज माफी का वादा करके सत्ता हासिल की थी मगर गहलोत के 5 साल के राज में पांच फ़ीसदी किसानों का भी कर्ज माफ नहीं किया गया। राज्य में दर्जनों किसान खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो गए। इसी कारण इस बार किसान पूरी मजबूती से भाजपा के साथ खड़े हैं।


युवाओं के भविष्य के साथ हुआ खिलवाड़

राजस्थान के बहुचर्चित पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि इस मामले में तो राजस्थान में रिकॉर्ड ही तोड़ दिया गया। करीब 40 लाख से अधिक युवा अभ्यर्थियों का भविष्य गहलोत सरकार ने बर्बाद कर दिया। गंभीर बात तो यह है कि गहलोत सरकार की ओर से इस मामले की गहराई से जांच पड़ताल तक नहीं कराई गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में देश पूरी तरह सुरक्षित है और मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया है। हम चंद्रमा पर भी तिरंगा फहराने में कामयाब हुए हैं। इस बार राजस्थान की जनता मोदी जी के नेतृत्व में भरोसा जताने वाली है और राजस्थान में भाजपा को प्रचंड बहुमत हासिल होगा।

भ्रष्टाचार के प्रति गहलोत का ठंडा रुख

गृह मंत्री ने लाल डायरी का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार दीपावली पर लाल डायरी की बिक्री बहुत कम हुई क्योंकि इसे भ्रष्टाचार का प्रतीक माना जाने लगा है। इसके बावजूद गहलोत सरकार के चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिख रही है। भ्रष्टाचार के प्रति इतना ठंडा रुख किसी भी सरकार का नहीं रहा है। उन्होंने खनन घोटाले का जिक्र करते हुए भी गहलोत सरकार पर निशाना साधा।

Rajasthan Elections 2023: जयपुर में पीएम मोदी ने मेगा रोड शो कर किया शक्ति प्रदर्शन, उमड़ा जन सैलाब, एक झलक पाने को लोग दिखे बेताब

गुजराती आकर राजस्थान में आकर मारवाड़ी को हराना चाहते हैं, इस सवाल के जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि राजस्थान की सभी सीटों पर यहां के बेटे-बेटियों को ही चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी का जब-जब अपमान करने की कोशिश की गई, तब तब जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस बार राजस्थान की जनता भी पीएम मोदी के अपमान का जवाब देगी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story