×

यात्रियों से भरी बस की ऑटो से भिड़ंत, 11 की मौत, एक दर्जन घायल

राजस्थान के सीकर जिले में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। खाटूश्यामजी जा रहे यात्रियों के ऑटो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

Aditya Mishra
Published on: 14 Nov 2019 4:59 AM GMT
यात्रियों से भरी बस की ऑटो से भिड़ंत, 11 की मौत, एक दर्जन घायल
X
फ़ाइल फोटो

सीकरः राजस्थान के सीकर जिले में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। खाटूश्यामजी जा रहे यात्रियों के ऑटो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

इस भयानक हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार 11 लोग काल का ग्रास बन गए तो वहीं करीब 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाटू श्यामजी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जयपुर रेफर कर दिया गया है।

मिनी बस में सवार लोग खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद खाटू श्यामजी थानाधिकारी, रींगस थानाधिकारी, रींगस पुलिस उपाधीक्षक और दातारामगढ़ उपखंड के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है। तीन मृतकों के शव खाटू श्याम जी की अस्पताल की मोर्चरी में रखी गईं है। जबकि चार मृतकों के शव रींगस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

ये भी पढ़ें...भयानक एक्सीडेंट! JCB से कट गए 8 लोगों के हाथ-पैर, एक की मौत

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story