×

भयानक एक्सीडेंट! JCB से कट गए 8 लोगों के हाथ-पैर, एक की मौत

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों के हाथ या पैर कट गए। इनमें से कुछ हालत काफी गंभीर है, जिसकी वजह से उनको वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

Manali Rastogi
Published on: 26 May 2023 6:58 PM
भयानक एक्सीडेंट! JCB से कट गए 8 लोगों के हाथ-पैर, एक की मौत
X

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया। यह एक्सीडेंट टेंपो और JCB के बीच हुआ। टेंपो चालक की जल्दबाजी की वजह से इस भयानक एक्सीडेंट में आठ लोगों के हाथ-पैर कट गए, जिसकी वजह से वह सभी गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि एक महिला की मौत हो गई।

Image result for jcb accident

यह भी पढ़ें: कश्मीरी नेताओं का सफाया! 370 पर अमित शाह का बड़ा बयान

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूत्रों ने बताया कि टेंपो में लगभग 10 यात्री सवार थे। टेंपो सभी यात्रियों को लेकर हंडिया से गोपीगंज आ रहा था। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सिक्स लेन के निर्माण कार्य में लगी एक बैक हो रही JCB से टेंपो लड़ गई।

Image result for jcb tempo accident

यह भी पढ़ें: मोदी की नमो थाली: जाने कैसा होगा यहां इस खाने का जायका

दरअसल टेंपो चालक ने बैक हो रही JCB के पीछे से तेजी से अपना वाहन निकालने की कोशिश की। मगर तब तक JCB बैक हो चुकी थी और टेंपो उसके कटर की चपेट में आ गया। इसकी वजह से टेंपो के पीछे का हिस्सा कट गया। इस हादसे में शीला देवी (43) की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।

Image result for jcb tempo accident

यह भी पढ़ें: नवरात्र में इस मंदिर में होंगे मां दुर्गा के ‘स्वर्णिम दर्शन’ जानें इससे जुड़ी खास बातें

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों के हाथ या पैर कट गए। इनमें से कुछ हालत काफी गंभीर है, जिसकी वजह से उनको वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। साथ ही जेसीबी को भी कब्जे में ले लिया है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!