×

Chandrayaan-3 Soft Landing: चंद्रमा मिशन की सफलता पर आप सभी को न्यूज़ट्रैक की ढेरों बधाईयाँ!

Chandrayaan-3 Soft Landing: न्यूज़ट्रैक और अपना भारत इसरो के सभी वैज्ञानिकों की मेहनत और प्रत्येक देशवासी की मंगलकामनाओं को दिल से सलाम करता है। हम और आप भाग्यशाली हैं कि इस अविस्मरणीय क्षण के गवाह बने. यह विज्ञान और वैज्ञानिक सोच और हमारे वैज्ञानिकों के ज़ज्बे की जीत है।

By
Published on: 23 Aug 2023 1:38 PM GMT
Chandrayaan-3 Soft Landing: चंद्रमा मिशन की सफलता पर आप सभी को न्यूज़ट्रैक की ढेरों बधाईयाँ!
X
Chandrayaan-3 Soft Landing (Pic: Newstrack)

Chandrayaan-3 Soft Landing: भारत का चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया है। 2008 में शुरू हुए भारत के चंद्रमा मिशन की यह ऐतिहासिक विजय और उपलब्धि है। भारत अब एक अन्तरिक्ष सुपर पावर है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर न्यूज़ट्रैक और अपना भारत इसरो के सभी वैज्ञानिकों की मेहनत और प्रत्येक देशवासी की मंगलकामनाओं को दिल से सलाम करता है। हम और आप भाग्यशाली हैं कि इस अविस्मरणीय क्षण के गवाह बने। यह विज्ञान और वैज्ञानिक सोच और हमारे वैज्ञानिकों के ज़ज्बे की जीत है।

विश्व के कोने कोने से आपने न्यूज़ट्रैक को अपने शुभकामना सन्देश भेजे, उनके लिए आप सभी अनेकानेक धन्यवाद। न्यूज़ट्रैक की तरफ से आप सभी को ढेरों शुभकामनायें। भारत की अद्भुत अन्तरिक्ष यात्रा को इस पड़ाव तक पहुँचाने में बहुत बड़ा योगदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है जिन्होंने हमारे वैज्ञानिकों का हर क्षण उत्साहवर्धन किया और चंद्रमा मिशन को पूर्ण गंभीरता से आगे बढ़ाया। भारत को अन्तरिक्ष सुपर पावर बनाने में प्रधानमंत्री मोदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके लिए उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद एवं बधाई!

जय हिन्द, जय भारत!

Next Story