×

Swati Maliwal Case: 15 साल से केजरीवाल के करीब है विभव, गिरफ्तारी पर पिता ने कही यह बात

Swati Maliwal Case: महेश्वर राय ने कहा कि विभव ने फोन पर बताया कि स्वाति मालीवाल बेवजह मुद्दा बना रही हैं। उन्होंने तो सीएम से मिलने के लिए थोड़ी देर इंतजार करने के लिए कहा था।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 19 May 2024 8:52 AM GMT (Updated on: 19 May 2024 8:56 AM GMT)
Vibhav kumar father
X

Vibhav kumar father  (photo: social media )

Swati Maliwal Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद बिहार का रोहतास जिला इस समय काफी चर्चा में आ गया है। विभव कुमार रोहतास जिले के कोचस प्रखंड के दिनारा थाना के नरवर पंचायत का खुदरू गांव निवासी महेश्वर राय के पुत्र हैं। महेश्वर राय बीएमपी के सिपाही पद से बीआरएस ले चुके हैं। बेटे की गिरफ्तारी को उन्होंने साजिश बताया और कहा कि विभव पूरी तरह निर्दोश है। उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

महेश्वर राय ने बताया कि पुत्र से मोबाइल फोन पर बात हुई है। जिसमें विभव ने बताया कि स्वाति मालीवाल बेवजह मुद्दा बना रही है। उन्होंने तो सीएम से मिलने के लिए थोड़ी देर इंतजार करने के लिए कहा था। इतनी सी बात पर आप सांसद ने इतने गंभीर आरोप लगा दिया। गांव के लोगों का कहना है कि दो भाइयों में सबसे बड़ा विभव काफी मिलनसार है। क्योंकि, पिछले कई वर्षों से गांव नहीं आए हैं। उनके परिवार का गांव में सबसे अच्छा संबंध हैं। विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद गांव में भी लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

Swati Maliwal Case: विभव से सच उगलवाना आसान नहीं? CCTV फुटेज गायब, आईफोन फॉर्मेट, वीडियो का वो हिस्सा कर दिया Edit

केजरीवाल के दैनिक काम देखा करते थे विभव

विभव के पिता महेश्वर राय ने कहा कि विभव 15 सालों से अरविंद केजरीवाल के साथ है। बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरा करने के बाद वह पत्रकारिता की पढ़ाई करने दिल्ली चले गए थे। विभव कुमार वीडियो जर्नलिस्ट के तौर पर काम किया करते थे। उनकी मुलाकात अरविंद के साथ हुई और वह इंडिया अगेंस्ट करप्शन मैग्जीन के लिए काम करने लगे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन संस्था ने ही साल 2011 में देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। विभव शुरू से ही अरविंद के रोजाना के कार्यक्रम व दूसरे काम को देख रहे थे। सरकार बनने के बाद भी वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दैनिक काम देखा करते थे।


कई बार लात और करीब सात-आठ थप्पड़ मारे

बता दें कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि विभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की है। स्वाति ने एफआईआर में कहा कि विभव कुमार ने उन्हें कई बार लात और करीब सात-आठ थप्पड़ मारे। स्वाति जब मदद के लिए चिल्लाने लगीं तब भी विभव नहीं रुका। आरोप लगाया कि विभव ने उनकी छाती, पेट और शरीर के निचले हिस्सों पर लात से हमला किया। हालांकि अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

CCTV गायब, आरोपी बचाने के लिए सड़कों पर आई पार्टी, कठिन दौर में स्वाति मालीवाल को याद सिसोदिया...


Swati Maliwal Case: विभव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पुलिस ने सीएम हाउस से किया था गिरफ्तार

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story