×

Karnataka Exit Poll 2023: कर्नाटक का एग्जिट पोल क्या कर रहा इशारे, बनेगी कांग्रेस सरकार या त्रिशंकु के आसार?

Karnataka Exit Poll 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान हो गया। नतीजे 13 मई को आएंगे। देखिए राज्य का एग्जिट पोल क्या इशारे कर रहा है...

Ashish Pandey
Published on: 10 May 2023 9:22 PM GMT (Updated on: 11 May 2023 7:15 AM GMT)
Karnataka Exit Poll 2023: कर्नाटक का एग्जिट पोल क्या कर रहा इशारे, बनेगी कांग्रेस सरकार या त्रिशंकु के आसार?
X

Karnataka Exit Poll 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। वोटिंग के बाद एक एजेंसियों के एग्जिट पोल आए हैं। जिसमें अधिकतर कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की ओर इशारा कर रही हैं। यहां आइए जानते हैं किसने किसको कितनी सीटें दी हैं-

न्यूज नेशन सीजीएस :

न्यूज नेशन और पी मारक्यू के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक विधानसभा की कुल 224 सीटों में से भाजपा को 114 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 86 तो वहीं, जेडीएस को 21 सीटें मिलने की संभावना है। साथ ही अन्य के खाते में तीन सीटें जाती दिख रही हैं।

टीवी-9 कन्नड सी-वोटर :

टीवी-9 कन्नड सी-वोटर ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 83 से 95 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 21-29 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

एशियानेट-जन की बात का एग्जिट पोल

वहीं, इन सबसे इतर एशिया नेट जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में कर्नाटक में भाजपा को बढ़त हासिल करने की संभावना जताई है। इसने, भाजपा को 94 से 117 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि कांग्रेस को 91 से 106 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 14-24 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं।

रिपब्लिक और पी मारक्यू :
रिपब्लिक और पी मारक्यू के एग्जिट पोल के अनुसार कर्नाटक विधानसभा में भाजपा को 85 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 94 से 108 सीटें तो वहीं, जेडीएस को 24-33 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

टीवी-9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट :

वहीं टीवी-9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ती दिख रही है। इसमें कांग्रेस को 99 से 109 सीटें, भाजपा को 88 से 98 सीटें, जेडीएस को 21-26 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य को 0-चार सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

कांग्रेस को मिल रही हैं इतनी सीटें

जी न्यूज और मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार कर्नाटक में कांग्रेस को 103-118 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 79-94 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 25-33 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में दो से पांच सीटें जा सकती हैं।

2018 में एग्जिट पोल में क्या दावे किए गए थे?

2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कुल आठ एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी किए थे। इनमें से सात ने त्रिशंकु विधानसभा जबकि एक ने भाजपा की जीत का दावा किया था। नतीजे काफी हद तक सही निकले। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया, टाइम्स नाउ-वीएमआर और इंडिया टीवी-वीएमआर के अलावा सभी एजेंसियो ने भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा किया था।

पिछली बार क्या हुआ था?

पिछली बार यानी 2018 में 12 मई को कर्नाटक में मतदान हुए थे। 15 मई को नतीजे घोषित हुए थे। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं हासिल हुआ था। तब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। भाजपा के 104 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के 80 और जेडीएस के 37 उम्मीदवार चुनाव जीते थे।

भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन बहुमत साबित नहीं कर पाए। इसके चलते छह दिन बाद ही उन्हें पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार का गठन किया। जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बन गए। 23 मई 2018 को कुमारस्वामी ने सीएम पद की शपथ ली। हालांकि, बाद में जेडीएस और कांग्रेस के कई विधायकों ने अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। 26 मई 2019 को बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर से मुख्यमंत्री बन गए। 28 जुलाई 2021 को येदियुरप्पा की जगह बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाए गए।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story