×

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा में 60 लोगों की मौत, 1700 घर जलकर खाक, 10,000 लोग अब भी फंसे...CM एन बीरेन सिंह ने बताया

Manipur Violence: हिंसा प्रभावित मणिपुर में स्थिति अब सामान्य होने लगी है। लेकिन, इन 5 दिनों में राज्य में काफी कुछ बदल गया। मुख्यमंत्री ने 08 मई को आंकड़े जारी कर हताहतों और नुकसान के बारे में जानकारी दी।

Aman Kumar Singh
Published on: 8 May 2023 8:30 PM GMT (Updated on: 8 May 2023 8:41 PM GMT)
Manipur Violence: मणिपुर हिंसा में 60 लोगों की मौत, 1700 घर जलकर खाक, 10,000 लोग अब भी फंसे...CM एन बीरेन सिंह ने बताया
X
CM एन बीरेन सिंह (Social Media)

Manipur Violence: मणिपुर में हाल में हुई हिंसा ने काफी कुछ बर्बाद किया। कई निर्दोष जान गंवा बैठे। राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) ने सोमवार (08 मई) को बताया कि, '3 मई की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में करीब 60 निर्दोष लोगों की जान चली गई। हिंसा में 231 लोगों को चोटें आईं और लगभग 1700 घर जल गए। मैं लोगों से राज्य में शांति की अपील करता हूं। साथ ही, फंसे हुए लोगों को उनके संबंधित स्थानों तक पहुंचाने का काम शुरू हो गया है।'

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कहा, 'अब तक 20,000 फंसे हुए लोगों को निकाला जा चुका है। जबकि, 10 हजार लोग अब भी फंसे हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) घटना के दिन से लेकर अब तक स्थिति पर नजर रखे हैं। उन्होंने केंद्रीय बलों की कई कंपनियां भी भेजी हैं।'

मुआवजे का ऐलान किया
मुख्यमंत्री ने राज्य में भड़की हिंसा पर माना कि, प्रयासों के बाद अभी भी 10 हजार लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, 'पहले दिन से पूरे घटनाक्रम पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नजर बनाए हुए हैं। मणिपुर के सीएम ने हिंसा की चपेट में आए परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

'केंद्रीय बलों की कई कंपनियां तैनात'
मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह (Manipur CM N Biren Singh) ने राजधानी इंफाल में मीडिया को संबोधित किया। प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा, '3 तीन मई को दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 60 निर्दोष लोगों की जान चली गई। हिंसा में 231 लोग जख्मी हुए हैं। 1700 घरों को उपद्रवियों ने जला दिया। मैं राज्य के लोगों से शांति-सौहार्द की अपील करता हूं। जो लोग अभी भी फंसे हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। अब तक 20 हजार फंसे लोगों को निकाला जा चुका है। करीब 10 हजार लोग अब भी फंसे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने केंद्रीय बलों की कई कंपनियां भी भेजी हैं।'
सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने हिंसा प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की। सीएम एन बीरेन सिंह (CM N Biren Singh) ने कहा, 'लोगों को जरूरी सामान खरीदने के लिए कर्फ्यू (Curfew in Manipur) में ढील दी गई है। मृतकों के परिवार के लिए 5-5 लाख रुपए, गंभीर चोट से घायल लोगों के लिए 2-2 लाख रुपए तथा कम गंभीर चोट के शिकार नागरिकों के लिए 25 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही, जिनके घर जले हैं, उन्हें 2-2 लाख रुपए तक का मुआवजा दिया जाएगा।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story