×

PM Modi Interview: पीएम मोदी के इंटरव्यू की 10 बड़ी बातें, जाने क्या-क्या कहा प्रधानमंत्री ने

PM Modi Interview: पीएम मोदी ने कहा कि देश में बीते नौ साल की स्थिरता के कारण भारत में कई सुधार हुए हैं। इसके कारण ही देश में विकास हुआ है।

Jugul Kishor
Published on: 3 Sep 2023 8:15 AM GMT
PM Modi Interview: पीएम मोदी के इंटरव्यू की 10 बड़ी बातें, जाने क्या-क्या कहा प्रधानमंत्री ने
X
PM Modi Interview ( सोशल मीडिया)

PM Narendra Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली होने वाले जी-20 समिट से पहले आज रविवार (3 सितंबर) को एक न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होने जी-20 से लेकर तमाम मुद्दों पर केंद्र सरकार का पक्ष रखा है। उन्होने कहा कि भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने से कई सकारात्मक प्रभाव पड़े हैं, जिनमें से कुछ मेरे दिल के बेहद करीब हैं। साथ ही उन्होने कहा कि विकसित भारत में जातिवाद, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता का कोई स्थान नहीं है।

पीएम मोदी के इंटरव्यू की 10 बड़ी बातें

  • - पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के सामने महंगाई की प्रमुख समस्या है। हमारी जी-20 अध्यक्षता ने यह मान्यता दी कि एक देश में महंगाई विरोधी नीतियां दूसरों को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। भारत की जी-20 अध्यक्षता ने तथाकथित तीसरी दुनिया के देशों में भी विश्वास बीज बोए हैं।
  • - रेवड़ी कल्चर का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गैर जिम्मेदार नीतियां, लोकलुभावन अल्पकालिक राजनीतिक परिणाम दे सकते हैं। लेकिन, लंबी अवधि में इसकी बड़ी सामाजिक और आर्थिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। साथ ही उन्होने कहा कि सबसे गरीब और सबसे कमजोर लोग गैर जिम्मेदार वित्तीय नीतियों और लोकलुभावन वादों से सबसे अधिक पीड़ित हैं।
  • - पीएम मोदी ने कहा कि देश में बीते नौ साल की स्थिरता के कारण भारत में कई सुधार हुए हैं। इसके कारण ही देश में विकास हुआ है।
  • - फर्जी खबरें समाज में अराजकता पैदा कर सकती हैं। समाचार स्रोतों की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इनका इस्तेमाल सामाजिक अशांति को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता है।
  • - रूस यूक्रेन के युद्ध पर पीएम मोदी ने कहा कि संघर्षों का हल करने का एकमात्र तरीका बातचीत और कूटनीति है।
  • - पीएम मोदी ने कहा कि लंबे समय तक भारत को एक अरब भूखे पेटों वाले देश के रूप में देखा जाता था। लेकिन, अब यह एक अरब आकांक्षी दिमाग, दो अरब कुशल हाथों का देश है। आज भारतीयों के पास विकास की नींव रखने का शानदार मौका है, जिसे अगले हजारों सालों तक याद रखा जाएगा।
  • - दुनिया का जीडीपी केंद्रित दृष्टिकोण अब मानव केंद्रित में बदल रहा है। इसमें भारत उत्प्रेरक की भूमिका निभा रहा है।
  • - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइबर अपराध का जिक्र करते हुए इससे लड़ने के लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा, साइबरस्पेस ने अवैध वित्तीय गतिविधियों और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक बिल्कुल नया आयाम पेश किया है। साइबर खतरों को बहुत गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
  • - 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र होगा। हमारे जीवन में भ्रष्टाचार, जातिवाद और साम्प्रदायिकता का कोई स्थान नहीं है।
  • - सबका साथ-सबका विकास विश्व कल्याण के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत भी हो सकता है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story