×

Physical Harassment in Flight: फ्लाइट में प्रोफेसर ने महिला से की छेड़छाड़, गिरफ्तारी के बाद बेल पर रिहा हुआ आरोपी

Physical Harassment in Flight: इंडिगो फ्लाइट में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर ने एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

Archana Pandey
Published on: 28 July 2023 7:57 AM GMT (Updated on: 28 July 2023 7:59 AM GMT)
Physical Harassment in Flight: फ्लाइट में प्रोफेसर ने महिला से की छेड़छाड़, गिरफ्तारी के बाद बेल पर रिहा हुआ आरोपी
X
Physical Harassment in Indigo Flight (Image- Social Media)

Physical Harassment in Flight: फ्लाइट में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दरअससल महिला डॉक्टर ने उसकी सीट के पास बैठे एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। यह घटना बुधवार की है, जब फ्लाइट दिल्ली से मुंबई जा रही थी। पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का है।

गलत तरीके से छुआ

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 47 साल के आरोपी प्रोफेसर ने उसे गलत तरीके से छुआ था। जिसके बाद दोनों में बहस होने लगी। बहस के ज्यादा बढ़ने पर क्रू स्टाफ वहां पहुंच गया और झगड़ा सुलझाने की कोशिश की। इसके बाद फ्लाइट की लैंडिंग होने पर अधिकारी दोनों को सहर पुलिस स्टेशन लेकर गए। जहां आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई और महिला डॉक्टर के बयान भी दर्ज किए गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354 और 354 (A) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बेल पर रिहा हुआ आरोपी

जानकारी के मुताबिक, जब आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, तो उसे पहले जूडिशल कस्टडी में भेजा गया था। इसके बाद वकील की ओर से जमानत अर्जी लगाई गई थी। जिस पर उसे बेल मिल गई और आरोपी को रिहा कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में इंडिगो की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story