×

Indigo Flight: मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दुबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 160 यात्री

Indigo Flight: आज सुबह करीब आठ बजे मंगलुरु से दुबई जा रही फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। टेक ऑफ के दौरान बड़ा हादसा होते होते बच गया।

Snigdha Singh
Published on: 25 May 2023 3:49 PM GMT (Updated on: 25 May 2023 5:27 PM GMT)
Indigo Flight: मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दुबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 160 यात्री
X
Image: Social Media

Indigo Flight: इंडिगो की मंगलुरु से दुबई जा रही फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। गनीमत रही कि हवाई जहाज में सवार 160 यात्री बाल-बाल बच गए। पायलट की सूझ-बूझ से हादसा टल गया। ये फ्लाइट मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दुबई जा रही थी। जैसे ही पक्षी टकराया यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। उड़ान रद्द करनी पड़ी।

कर्नाटक के मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की फ्लाइट दुबई के लिए उड़ान भर रही थी। इसी दौरान एक पक्षी विमान से टकरा गया। जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया और फ्लाइट रद्द कर दी गई। घटना के बाद 160 यात्रियों को विमान से उतारा गया। इससे एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। वहीं, यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट से दुबई जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। ये बेंगलुरु से आई थी। इसके बाद तकनीकी टीम ने पहुंचकर अपना निरीक्षण शुरू किया।

यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की सुविधा

मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार 6E 1467 IXE-DXB टैक्सीवे से रनवे में प्रवेश करते ही एक पक्षी से टकरा गई। इसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। इंजीनियरों ने विमान को पूरी तरह से निरीक्षण किया। सभी यात्रियों को विमान से उतार कर दूसरी फ्लाइट की सुविधा दी गई।

इससे पहले भी करानी पड़ी थी लैंडिंग

वहीं बीते दिन राजस्थान के बीकानेर में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी। इससे पहले एक अप्रैल को दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरने के बाद एक कार्गो प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। प्लेन से पक्षी टकरा गया था। पक्षी के टकराने से प्लेन की विंडशील्ड में दरार आ गई थी। इसको लेकर हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग का अलर्ट जारी किया गया और 10 बजकर 50 मिनट पर प्लेन को वापस दिल्ली हवाईअड्डे पर उतारा गया था।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story