×

वसीम रिजवी का ऐलान: हार गए तो खुदकुशी कर लेंगे, बीवी बच्चों ने भी साथ छोड़ा

वसीम रिजवी की याचिका पर मुस्लिम समुदाय में आक्रोश गहराता जा रहा है। इस मामले पर शिया सुन्नी दोनो उलमा एक मंच पर आ गए हैं। उनमा ने उन्हें इस्लाम का दुश्मन करार देते हुए उन्हें दीन से खारिज करार देते हुए इस्लाम का दुश्मन और आतंकवादी बताया है।

Newstrack
Published on: 15 March 2021 9:17 AM GMT
वसीम रिजवी का ऐलान: हार गए तो खुदकुशी कर लेंगे, बीवी बच्चों ने भी साथ छोड़ा
X

रामकृष्ण वाजपेयी

लखनऊ: शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी के सुप्रीम कोर्ट में क़ुरान की 26 आयतों को हटाए जाने को लेकर याचिका दायर किये जाने को लेकर मुस्लिम समुदाय में गहराते आक्रोश को देखते हुए वसीम रिजवी ने कहा है कि वो इतना विरोध झेलने के बाद भी इस लड़ाई से पीछे हटने वाले नहीं हैं। खुद उनके शब्दों में उनकी इस मांग के बाद उनके घर वाले, यहां तक कि उनके बीवी-बच्चे भी उन्हें छोड़ कर चले गए हैं। लेकिन वह आखिरी दम तक इस मुद्दे पर लडेंगे और जब उन्हें लगेगा कि वो हार रहे हैं तो खुदकुशी कर लेंगे। उधर 19 मार्च को उनके खिलाफ तहाफुज ए कुरान रैली में धर्मगुरु विरोध प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें...पुडुचेरी निदेशालय स्कूल शिक्षा ने कोरोना के चलते एसटीडी 1-9 के सभी छात्रों को किया “ऑल पास”

शिया सुन्नी समुदाय की भीड़ जुटी

वसीम रिजवी की याचिका पर मुस्लिम समुदाय में आक्रोश गहराता जा रहा है। इस मामले पर शिया सुन्नी दोनो उलमा एक मंच पर आ गए हैं। उनमा ने उन्हें इस्लाम का दुश्मन करार देते हुए उन्हें दीन से खारिज करार देते हुए इस्लाम का दुश्मन और आतंकवादी बताया है। बड़ा इमामबाड़ा के सामने कल हुए विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिया सुन्नी समुदाय की भीड़ जुटी।

acc17 फोटो-सोशल मीडिया

धर्मगुरुओं ने कहा वसीम अब मुसलमान नहीं हैं। लहाजा उन्हें मरने के बाद कब्रिस्तान में नहीं दफनाया जा सकता है। यह भी कहा गया कि कोई भी आलिम अब उनके जनाजे की नमाज नहीं पढ़वाएगा। इस बीच कुछ नौजवानों ने तालकटोरा कब्रिस्तान पहुँचकर वसीम रिज़वी की हयाती कब्र का पत्थर तोड़ डाला। इस घटना के वायरल वीडियो में कुछ युवा कब्र का पत्थर तोड़ते दिख रहे हैं।

मुस्लिम धर्म गुरु ईरान और इराक में मराजाए किराम व मजताहिद हजरात को पत्र लिख कर भी वसीम रिजवी को इस्लाम और शियत से खारिज करने की पुष्टि कराएंगे। मौलानाओं ने सरकार से भी गुजारिश की है कि वसीम को अब किसी मुस्लिम संगठन व बोर्ड का सदस्य न बनाएं।

ये भी पढ़ें...केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के झारग्राम में जनसभा को किया संबोधित

कब्र का पत्थर तोड़ने के काम को अंजाम

मुजफ्फरनगर में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई फैजुद्दीन ने भी धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए तहरीर देकर उन पर केस दर्ज करने की मांग की है। इससे पहले मुरादाबाद में वसीम रिजवी का सिर काटने वाले को 11 लाख रुपये इनाम का एलान करने वाले अमीरुल हसन जाफरी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।

स्वर्गीय डॉक्टर कल्बे सादिक के बेटे डॉक्टर सिबतैंन नूरी ने भी कर्बला तालकटोरा के मुतावल्ली से अपील की कि वह वसीम रिजवी की हयाती कब्र को वहां से हटा दें।

हुसैनी टाईगर्स नामक संगठन पर आरोप है कि उसने वसीम रिजवी की हयाती कब्र का पत्थर तोड़ने के काम को अंजाम दिया है। हयाती कब्र उसे कहते हैं जिसे लोग अपनी ज़िंदगी में अपनी पसंद के कर्बला या क़ब्रिस्तान में क़ब्र का पैसा देकर बुक करवा लेते हैं और उस जगह अपने नाम का पत्थर और कब्र की तरह संगमरमर वगैरह लगवा देते हैं।

कहा जा रहा है वसीम रिज़वी ने लखनऊ की मशहूर तलकटोरे की कर्बला में अपने लिए एक कब्र बुक करवाई थी। वसीम रिज़वी ने सुप्रीम कोर्ट में मांग की है कि क़ुरआन-शरीफ से 26 आयतें निकाल दी जाएं क्यों कि वे आयतें आतंकवाद की शिक्षा देती हैं। पिछल साल इसी हयाती कब्र को लेकर वसीम रिजवी के मरने की फर्जी खबर वायरल हुई थी।

ये भी पढ़ें...महिलाओं ने पुरूषों को दिया चैलेंज, छूट गए पसीने, देखें वीडियो

Newstrack

Newstrack

Next Story