×

येदियुरप्पा सरकार की अग्नि परीक्षा कल, उपचुनाव में जीत के लिए इतनी सीटें जरूरी

गुरुवार को कर्नाटक के 15 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। कल  सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग चलेगी।इस उपचुनाव के नतीजे 9 दिसंबर को आएंगे। इन उपचुनाव परिणामों का इंतजार राज्य के सभी प्रमुख दलों को रहेगा, क्योंकि इससे ही यह पता चलेगा कि कर्नाटक में चार महीने पुरानी बीजेपी सरकार टिकेगी या गिर जाएगी।

suman
Published on: 4 Dec 2019 4:11 PM GMT
येदियुरप्पा सरकार की अग्नि परीक्षा कल, उपचुनाव में जीत के लिए इतनी सीटें जरूरी
X

बैंगलुरू: गुरुवार को कर्नाटक के 15 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग चलेगी।इस उपचुनाव के नतीजे 9 दिसंबर को आएंगे। इन उपचुनाव परिणामों का इंतजार राज्य के सभी प्रमुख दलों को रहेगा, क्योंकि इससे ही यह पता चलेगा कि कर्नाटक में चार महीने पुरानी बीजेपी सरकार टिकेगी या गिर जाएगी।

बता दें कि कर्नाटक में उपचुनाव यहां की अठानी, कगवाड़, गोकक, येलापुर, हिरेकेरूर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिकबेलापुर, के.आर. पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजीनगर, होसाकोटे, के.आर. पेटे, हुनसूर सीटों पर होंगे। महाराष्ट्र की सत्ता जाने के बाद बीजेपी के लिए यह उपचुनाव महत्वपूर्ण है। बीजेपी के सामने कर्नाटक में अपनी सरकार बचाने के लिए चुनौती है। राज्य में 15 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उप-चुनाव में भाजपा को सरकार बचाने के लिए हर हाल में 8 सीटें जीतनी होंगी. ऐसा नहीं होने पर कर्नाटक वर्तमान सरकार गिर सकती है।

यह पढ़ें....सलाखों से बाहर निकले चिदंबरम: कल जाएंगे संसद, कांग्रसी करेंगे ग्रैंड वेलकम

बीजेपी ने सभी बागियों को (जो कांग्रेस-जेडीएस) को छोड़ कर बीजेपी में आए थे, उन्हें इन 15 सीटों पर अपना प्रत्याशी बनाया है। परेशानी वाली बात यह है कि इन प्रत्याशियों से उनके पूर्व के कैडर और समर्थक (कांग्रेस-जेडीएस) उनके विश्वासघात से नाराज हैं।

यह पढ़ें....खुशखबरी! समाज के इस तबके को मोदी सरकार देने वाली है राहत, जानिए क्या?

सुप्रीम कोर्ट ने 13 नवंबर को अपने फैसले में इनकी अयोग्यता बरकरार रखते हुए इन्हें दोबारा चुनाव लड़ने की इजाजत दी थी। गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष के.आर. रमेश कुमार ने 25 और 28 जुलाई को इन विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था। चुनाव अधिकारी ने कहा, "राज्य के दक्षिणी और उत्तरपश्चिमी क्षेत्र में गुरुवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़े सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

suman

suman

Next Story