×

Shilpa Shetty Net Worth: शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर जानिए कितने करोड़ों की मालकिन है एक्ट्रेस, क्या-क्या हैं इनके शौक

Shilpa Shetty Net Worth: आज शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन के अवसर पर आइये जानते हैं शिल्पा शेट्टी की लाइफस्टाइल, नेटवर्थ और सम्पति के बारे में।

Shweta Shrivastava
Published on: 8 Jun 2023 10:12 AM GMT
Shilpa Shetty Net Worth: शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर जानिए कितने करोड़ों की मालकिन है एक्ट्रेस, क्या-क्या हैं इनके शौक
X
Shilpa Shetty Net Worth (Image Credit-Social Media)

Shilpa Shetty Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को किसी इंट्रोडक्शन की ज़रूरत नहीं है। वो जानी मानी और काफी प्रसिद्ध एक्ट्रेसस में से एक हैं। वो एक फिल्म एक्ट्रेस, फिल्म निर्माता, बेहतरीन डांसर , लेखिका, बिज़नेस वुमन और पूर्व मॉडल हैं। शिल्पा ने 1993 में बाजीगर में दमदार भूमिका के साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और तब से 50 से अधिक फिल्मों और 5 टेलीविजन शो में काम कर चुकीं हैं। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर आइये जानते हैं शिल्पा शेट्टी की लाइफस्टाइल, नेटवर्थ और सम्पति के बारे में।

शिल्पा शेट्टी का प्रारंभिक जीवन (Shilpa Shetty News in Hindi)

शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून 1975 को मैंगलोर, कर्नाटक, भारत में हुआ था। उनके पिता का नाम सुरेंद्र शेट्टी और माँ का नाम सुनंदा शेट्टी और छोटी बहन जिनका नाम शमिता शेट्टी है। शिल्पा की शिक्षा सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल, चेंबूर, मुंबई में हुई थी। इसके बाद उन्होंने पोद्दार कॉलेज, माटुंगा, मुंबई से आगे की पढ़ाई की।

हाइट- 5 फीट 7 इंच
आँखों का रंग-गहरे भूरे रंग
बालों का रंग- काला

शिल्पा शेट्टी नेट वर्थ (Shilpa Shetty Ki Kamai)

शिल्पा शेट्टी एक फिल्म के लिए 1 से 2 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। शिल्पा शेट्टी की अनुमानित कुल नेटवर्थ 134 करोड़ ($ 18 मिलियन) है, और उनकी आय का मुख्य स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट और एक्टिंग है।

शिल्पा शेट्टी कार कलेक्शन (Shilpa Shetty Ki Cars)

शिल्पा शेट्टी के पास बहुत सारी लक्ज़री कारों का कलेक्शन है जिनमें शामिल हैं:

  • बेंटली कॉन्टिनेंटल जीटी
  • बेंटली फ्लाइंग स्पर
  • रेंज रोवर वोग
  • मर्सिडीज बेंज S400
  • रेंज रोवर वोग
  • मर्सिडीज बेंज S400
  • बीएमडब्ल्यू 730एलडी
  • बीएमडब्ल्यू एक्स 5
  • मर्सिडीज बेंज जीएल क्लास ओल्ड मॉडल

शिल्पा शेट्टी की शादी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है दोनों की दो संतान हैं एक बेटा और बेटी। राज एक ब्रिटिश व्यवसायी हैं जिन्होंने कुछ समय पहले पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी थीं। उन्हें गिरफ्तार किया गया था और कथित तौर पर भारत में पुलिस द्वारा पोर्न प्रोडक्शन रिंग में "प्रमुख साजिशकर्ता" के रूप में वर्णित किया गया था।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की सम्पति (Shilpa Shetty Property)

ऐसा कहा जाता है कि राज कुंद्रा के पास कई सफल व्यावसायिक उद्यम हैं। ग्रुपको डेवलपर्स, टीएमटी ग्लोबल, विवान इंडस्ट्रीज, जेएल स्ट्रीम प्राइवेट लिमिटेड, इसके साथ ही राज और शिल्पा का नाम आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के सह-भागीदार के रूप में भी जाना जाता हैं। सूत्रों के मुताबिक, राज कुंद्रा की कुल नेटवर्थ 350 मिलियन डॉलर यानी करीब 2600 करोड़ रुपए है। वो प्रति वर्ष 120 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई करते हैं।

वहीँ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा एक फिल्म के मुनाफे में से एक हिस्से के लिए 1-2 करोड़ रुपये से ज्यादा चार्ज करती हैं। साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1 करोड़ रुपये लेतीं हैं। एक्ट्रेस की देश में कई संपत्तियां हैं। वर्तमान में, वो जुहू में स्थित किनारा में एक भव्य, शानदार विला में रहती है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story