×

Sonakshi Sinha's Expensive Outfit: सोनाक्षी सिन्हा ने पहना सबसे महंगा मोनोक्रोम आउटफिट, कीमत सुनकर उड़ जायेंगे आपके होश

Sonakshi Sinha's Expensive Outfit: हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की एक ग्रे पैंट सूट में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। आज हम आपको सोनाक्षी के इस ऑउटफिट की कीमत और इसकी खासियत बताने जा रहे हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 13 May 2023 11:05 AM GMT
Sonakshi Sinhas Expensive Outfit: सोनाक्षी सिन्हा ने पहना सबसे महंगा मोनोक्रोम आउटफिट, कीमत सुनकर उड़ जायेंगे आपके होश
X
Sonakshi Sinha's  Expensive Outfit (Image Credit-Social Media)

Sonakshi Sinha's Expensive Outfit: सोनाक्षी सिन्हा की लेटेस्ट फोटोज ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। ग्रे कलर के आउटफिट में सोनाक्षी अपने फैंस के दिलों में छाह गईं हैं। लेकिन अगर किसी चीज़ ने हमारा ध्यान खींचा वो है सोनाक्षी के ऑउटफिट की कीमत। जिसे जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। लाइट मेकअप और बेहद कम एक्सेसरीज के साथ सोनाक्षी ने अपने फैंस को हैरान कर दिया है। फिलहाल इससे पहले हम आपको सोनाक्षी के इस ऑउटफिट की कीमत बताये आइये जान लेते हैं इसकी खासियत क्या है।

सोनाक्षी सिन्हा ने पहना बेहद कीमती मोनोक्रोम आउटफिट

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'दहाद' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने अपने शो के प्रमोशन के दौरान एक ऑउटफिट पहना था साथ ही उनका स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। अपनी एक्टिंग स्किल्स के अलावा, सोनाक्षी को उनके गज़ब के फैशन सेन्स के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में उनकी एक ग्रे पैंट सूट में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। उनका ये स्टाइलिश लुक इस बात का एक उदाहरण है कि उनके पास गज़ब का फैशन सेन्स है।

गुरुवार को, सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ हालिया तस्वीरों को कैप्शन के साथ शेयर करके अपने फैंस को खुश कर दिया उन्होंने लिखा, "रेडी टू द रोअर!"

सोनाक्षी सिन्हा के ऑउटफिट की कीमत और खासियत

सोनाक्षी सिन्हा ने फैशन लेबल डेमे से एक ऑउटफिट पहना था, जो ₹30,500 के प्राइज टैग के साथ आया था। जबकि उनकी स्टाइलिंग मोहित राय ने की थी।

सोनाक्षी का ये ऑउटफिट बड़े आकार के ग्रे कार्गो पैंट का एक संयोजन था जिसमें एक फ्लेयर्ड लुक और पॉकेट्स थीं, जिसे उन्होंने एक क्रॉप्ड जैकेट और एक फिटेड बॉडीसूट के साथ पेयर किया था जिसमें हॉल्टर नेक और उसी शेड में कट डिटेलिंग थी।

मेकअप आर्टिस्ट सवलीन कौर मनचंदा और सोनाक्षी की मदद से उन्हें एक आकर्षक लुक दिया गया था जिसमे स्मोकी आईशैडो, डीप मस्कारा, अच्छी तरह सेट की हुई आइब्रो और एक आकर्षक बेरी न्यूड लिपस्टिक लगाई गई।

सोनाक्षी के बालों को हेयर स्टाइलिस्ट माधुरी नखले द्वारा स्टाइल किया गया था, जिन्होंने अपने चेहरे पर खूबसूरत फ्लिक्स के साथ एक मेसी बन को चुना, जिसके परिणामस्वरूप दबंग गर्ल को एक स्टाइलिश लुक मिला।

अपने ऑउटफिट को पूरा करने के लिए, सोनाक्षी ने अपनी एक्सेसरीज को न्यूनतम रखा, स्टाइलिश सिल्वर ईयर कफ्स और स्टैक्ड स्टेटमेंट रिंग्स के साथ, उन्होंने इसे स्टाइलिश रखा।

सोनाक्षी ट्रेंडी नेल आर्ट की फैन मानी जाती हैं और इस बार उन्होंने लाइट ब्लू ग्लॉसी नेल्स को ऑप्ट किया, जो उनके पूरे लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story