×

Sonakshi Sinha Video: सोनाक्षी सिन्हा अपने रुमर बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ हुई स्पॉट, वीडियो वायरल

Sonakshi Sinha Video: वायरल वीडियो में दोनों एक साथ बहुत क्यूट लग रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने डेनिम जैकेट और जीन्स पहनी है। जिसमें वह बहुत ही ज्यादा कूल लग रही है। वहीं जहीर इकबाल ने भी डेनिम जैकेट पहनी है और ब्लैक पेंट जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 25 Nov 2022 5:32 AM GMT
X

Sonakshi Sinha Video(video-social media)

Sonakshi Sinha Video: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के डेटिंग की खबरें कुछ समय से आ रही हैं। लेकिन इस पर अभी कोई भी खुलासा नहीं हुआ है कि यह रियल है या फिर दोस्त, कई मोको पर दोनों एक साथ स्पॉट भी किया गया है। वहीं जहीर इकबाल अपने ऑफिसियल अकाउंट पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ भेड़िया मूवी की स्क्रीनिंग पर जाते हुए देखा गया, जिसे देख कर फैंस काफी ज्यादा खुस हो गए। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

अफवाह जोड़ी, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक साथ भेड़िया की स्क्रीनिंग पर पहुंचे, देखे वीडियो

वायरल वीडियो में दोनों एक साथ बहुत क्यूट लग रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने डेनिम जैकेट और जीन्स पहनी है। जिसमें वह बहुत ही ज्यादा कूल लग रही है। वहीं जहीर इकबाल ने भी डेनिम जैकेट पहनी है और ब्लैक पेंट जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं। दोनों की जोड़ी बहुत कमाल लग रही है। दोनों कपल गोल की तरह मैचिंग ड्रेस पहन कर आए है। सोशल मीडिया पर आते ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों को एक साथ देखना फैंस को काफी ज्यादा पसंद होता है। अभी तक इनकी लव स्टोरी का कोई खुलासा नहीं हुआ है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर instantbollywood नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं, यूजर्स ने दिए वीडियो पर मजेदार रिएक्शन एक यूजर ने लिखा दोनों बहुत ज्यादा क्यूट लग रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ये दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। सभी यूजर वीडियो पर दिल वाला इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story