×

Romantic Woman's: इस उम्र की महिलाओं में होती है रोमांस की तीव्र इच्छा, चरम सुख पाने के लिए करती हैं सबकुछ

Most Romantic Age of Women: एक ऐसी उम्र भी होती है जब लड़कियां सबसे ज़्यादा रोमांटिक फील करती हैं और उसके मन में प्यार करने की तीव्र इच्छा होती है। आइये जानते हैं आखिर कौन सी है वो उम्र और क्यों।

Shweta Shrivastava
Published on: 16 July 2023 1:00 AM GMT
Romantic Womans: इस उम्र की महिलाओं में होती है रोमांस की तीव्र इच्छा, चरम सुख पाने के लिए करती हैं सबकुछ
X
Most Romantic Age of Women (Image Credit-Social Media)

Most Romantic Age of Women: किसी भी रिश्ते में जहाँ हम विश्वास की बात करते हैं वहीँ अगर लव पार्टनर्स की बात की जाये तो उनके बीच प्यार और रोमांस का होना भी बेहद ज़रूरी है। जिससे उनका रिश्ता और ज़्यादा मज़बूत बनता है। वहीँ इस रोमांस में उम्र एक ऐसा फैक्टर है जो बेहद अहम होता है वहीँ एक ऐसी उम्र भी होती है जब इंसान सबसे ज़्यादा रोमांटिक होता है और उसके मन में प्यार करने की तीव्र इच्छा होती है। आइये जानते हैं आखिर कौन सी है वो उम्र और क्यों।

इस उम्र में होती है रोमांस की तीव्र इच्छा

आजकल काफी कम उम्र की लड़कियां बॉयफ्रेंड बना रहीं हैं। लेकिन कम उम्र के इन कपल के बीच रोमांस कम ही होता है। और अगर इन्हे प्यार होता भी है तो इनका रोमांस वो पागलपन और जुनून वाला नहीं होता। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन सी उम्र है जब लड़कियां सबसे ज़्यादा रोमांटिक होती हैं और उनके अंदर इसकी तीव्र इच्छा उत्पन्न होती है।

लोगों का अक्सर यही मानना होता है कि 20 से 22 उम्र की लड़कियां सबसे ज़्यादा रोमांटिक होती होंगी। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि ऐसा नहीं है। लड़कियों पर एक रिसर्च की गयी जिससे कुछ तथ्य सामने आये हैं जिससे ये खुलासा हुआ है कि 20 से 22 उम्र की लड़कियां कम रोमांटिक होती हैं वहीँ 35 से 40 की उम्र वाली महिलाओं ने कहा कि उन्हें रोमांस करने में सबसे ज़्यादा मज़ा आता है।

इसका मतलब ये हुआ कि 35 से 40 साल की उम्र में लड़कियां ज़्यादा रोमांटिक होती हैं। वो इस समय सेक्सुअल रिलेशन्स बनाना काफी एन्जॉय करती हैं। शोध में सामने आया कि वो इस उम्र में अपने पार्टनर के साथ रोमांस करना काफी पसंद करतीं हैं। तो अगर आप एक पुरुष हैं और आपकी वाइफ या पार्टनर 35 से 40 साल की हैं तो आप अब ये जान चुकें हैं कि आपकी पार्टनर इस उम्र में रोमांटिक होना काफी पसंद करती हैं।

स्टडी में साफ़ किया गया है कि इस उम्र में ज़्यादा रोमांटिक होने की वजह ये भी हो सकती है कि वो अपनी इस उम्र में काफी मैच्योर हो चुकी होती हैं। शुरुआत में उन्हें थोड़ी शर्म और हिचकिचाहट हो सकती है। साथ ही कम उम्र में उन्हें अनुभव भी कम होता है। वहीँ 35 से 40 की उम्र तक वो काफी अनुभवी हो चुकी रहतीं हैं और पार्टनर के सामने उन्हें उतनी हिचकिचाहट नहीं रह जाती है। ऐसे में वो अपने रोमांटिक पलों को खुलकर एन्जॉय करती हैं।

नोट : इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story