×

Maihar Gangrape: मैहर में दोहराया गया निर्भया कांड, मंदिर के ही कर्मचारियों ने मासूम के साथ की दरिंदगी, हालत नाज़ुक

Maihar Gangrape: मैहर में 10 साल की मासूम के साथ रेप के अलावा हैवानों ने उसके प्राइवेट पार्ट में लाठी डाल दी। ठीक वैसे ही जैसे निर्भया कांड ने उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया गया था।

Neel Mani Lal
Published on: 29 July 2023 8:55 AM GMT (Updated on: 29 July 2023 9:19 AM GMT)
Maihar Gangrape: मैहर में दोहराया गया निर्भया कांड, मंदिर के ही कर्मचारियों ने मासूम के साथ की दरिंदगी, हालत नाज़ुक
X
Maihar Gangrape (फोटो: सोशल मीडिया )

Maihar Gangrape: निर्भया कांड हो सकता है आपको याद हो। ठीक वैसी ही हैवानियत सतना के पवित्र तीर्थ मैहर में हुई है। जहां 10 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया गया और दरिंदगी की गई है। इस घटना से मां शारदा का पवित्र धाम कलंकित हुआ है।

समाज और इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना में मैहर के मां शारदा प्रबंधन समिति में काम करने वाले दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। जिस तरह दिल्ली की एक चलती बस में एक युवती के साथ रेप ही नहीं किया गया था बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया गया था। मैहर में 10 साल की मासूम के साथ रेप के अलावा हैवानों ने उसके प्राइवेट पार्ट में लाठी डाल दी।

क्या हुआ था

बताया जाता है कि मैहर के अंधरा टोला में रहने वाली दस साल की मासूम सुबह सात बजे मां शारदा धाम जा रही थी। रास्ते में नहर के किनारे से गुजरते समय रवि चौधरी नामक एक युवक उस बच्ची को जबरन पकड़ कर ले गया। इसके बाद उसने और उसके एक दोस्त ने झाडियों के पीछे मासूम बच्ची के साथ रेप किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लाठी डाल दी। दोनों ने इस बच्ची के शरीर को जगह जगह दांतों से काट भी लिया।

जब यह बच्ची देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी और खुद उसकी तलाश में जुट गए। अगले दिन लहूलुहान बच्ची घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर दूल्हा देव इलाके में मिली। बाद में पुलिस ने रवि चौधरी और अतुल बढ़ोलिया नामक युवकों को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों मां शारदा प्रबंधन समिति में काम करते हैं। दोनों के पास अतिक्रमण देखने का जिम्मा है। इस वारदात के बाद मंदिर समिति ने दोनों को बर्खास्त कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि - मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है। मन पीड़ा से भरा हुआ है। व्यथित हूं। मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाएगी। कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

तीन महीने पहले भी हुई घटना

अप्रैल के महीने में भी मैहर में ऐसी घटना हुई थी। मैहर थानाक्षेत्र के खेरवा कला गांव निवासी एक महिला मां शारदा के दर्शन करने मैहर गई थी। दर्शन के बाद गांव लौटते समय एक सुनसान जगह घात लगाकर खड़े गांव के ही आनंद तिवारी उर्फ बंटा और राजा बाबू सिंह उसे घसीटकर झाड़ियों में ले गए और बारी बारी से उसके साथ बलात्कार किया। और महिला के साथ मारपीट कर उसका सोने का मंगलसूत्र और अन्य गहने भी लूट लिए।

Neel Mani Lal

Neel Mani Lal

Next Story