×

वोटनीति! राम का विरोध करने वाली पार्टी कह रही- नहीं है हिंदू विरोधी

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी हिंदुओं के विरूद्ध है। द्रविड़ पार्टी के प्रमुख ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ये बात कही।

Rishi
Published on: 2 April 2019 4:09 AM GMT
वोटनीति! राम का विरोध करने वाली पार्टी कह रही- नहीं है हिंदू विरोधी
X

वेल्लौर: द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी हिंदुओं के विरूद्ध है। द्रविड़ पार्टी के प्रमुख ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ये बात कही।

ये भी देखें : मोदीजी की सेना ! योगी के खिलाफ पूर्व नौसेना प्रमुख जाएंगे चुनाव आयोग

अरकोनम लोकसभा क्षेत्र के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवार एस जगतरक्षकन को एक आध्यात्मिक व्यक्ति बताया, जिन्होंने सांसद के रूप में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान अरकोनम में सैकड़ों मंदिरों की मरम्मत के लिए राशि खर्च की। इसके अलावा आधारभूत संरचना का विकास और अन्य कल्याणकारी पहल भी उन्होंने की।

ये भी देखें : PAK का कबूलनामा, IND के खिलाफ किया था F-16 फाइटर जेट का इस्तेमाल

उन्होंने कहा, ‘‘जगतरक्षकन की एक और खासियत है। वह बहुत आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। कुछ लोग आज भी हिंदुओं के दुश्मन के रूप में द्रमुक की आलोचना कर रहे हैं। क्या आप उन्हें (जगतरक्षकन) देखकर भी ऐसा कहेंगे...?”

द्रमुक प्रमुख ने मीडिया के कुछ धड़े को दोषी ठहराते हुए कहा कि जानबूझकर ऐसी धारणा बनायी गयी कि उनकी पार्टी हिंदुओं के खिलाफ थी।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story