×

प्रियंका- दिल्ली में जन्मी हूं, लोगों की समस्याओं को मोदी से बेहतर जानती हूं

प्रियंका ने लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि उनका जन्म दिल्ली में हुआ है और दावा किया कि वह यहां के लोगों की आकांक्षाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बेहतर जानती हैं जो यहां केवल पांच वर्षों से हैं।

Rishi
Published on: 8 May 2019 5:07 PM GMT
प्रियंका- दिल्ली में जन्मी हूं, लोगों की समस्याओं को मोदी से बेहतर जानती हूं
X

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को दिल्ली की उत्तर पूर्व संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी शीला दीक्षित के समर्थन में एक रोडशो किया,जिसे देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रियंका ने लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि उनका जन्म दिल्ली में हुआ है और दावा किया कि वह यहां के लोगों की आकांक्षाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बेहतर जानती हैं जो यहां केवल पांच वर्षों से हैं।

शीला दीक्षित के समर्थन में राष्ट्रीय राजधानी में पहला रोड शो करते हुए प्रियंका गांधी ने मोदी को चुनौती दी कि वह जीएसटी, नोटबंदी और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ें।

यह भी पढ़ें…सपना चौधरी ने ऐसा क्या पहना, लोगों ने कर दिया ट्रोल, किए अश्लील कमेंट

गांधी और दीक्षित ने यह रोडशो अल्पसंख्यक बहुल इलाके सीलमपुर से एक मिनीबस की छत पर सवार होकर शुरू किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपका अपमान नहीं कर सकती। हम भाजपा की तरह अभिमानी नहीं हैं। आपको पता है कि आज हम जो भी हैं वह आपकी वजह से हैं।’’

ये भी देखें : जब कोर्ट में बोले डीएम साब- हुजूर माफ कर दो, गलती हो गई

प्रियंका ने कहा, ‘‘मोदी जी दिल्ली में पांच वर्षों से हैं। मेरा जन्म महानगर में हुआ था। हमने हर गलियां देखी हैं। मैं आपको (मोदी) बताऊंगी कि दिल्ली के लोग क्या सोचते हैं। वे आपकी बकवास से थक चुके हैं। आप रेस कोर्स रोड आवास तक सीमित रहे।’’

सात रेस कोर्स रोड प्रधानमंत्री का सरकारी आवास है। इसका का नाम 2016 में बदलकर लोक कल्याण मार्ग में कर दिया गया था।

जीएसटी मुद्दे को उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि नयी कर व्यवस्था ने व्यवसायियों की कमर तोड़ दी।

लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें नौकरियां मिलीं तो जवाब नहीं में मिला।

उन्होंने लोगों से पूछा, ‘‘वह सैनिकों, युवकों और महिलाओं की रक्षा नहीं कर सके लेकिन उन्हें कौन जिम्मेदार ठहराएगा और कौन उनसे जवाब मांगेगा।’’ इस पर भीड़ ने जवाब दिया, ‘‘हम मांगेंगे।’’

ये भी देखें : HC ने बाहुबली सांसद अतीक अहमद की अंतरिम जमानत याचिका की ख़ारिज

उन्होंने हाथ लहरा कर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। इस दौरान कार्यकर्ता ‘‘देश में आंधी प्रियंका गांधी’’, ‘‘प्रियंका नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है’’ के नारे लगा रहे थे।

रोडशो के लिए कांग्रेस के बैनरों से सड़क को पाट दिया गया।

प्रियंका ने दक्षिण दिल्ली सीट से पार्टी उम्मीदवार विजेन्द्र सिंह के समर्थन में दूसरा रोड शो किया।

घंटे भर तक चला रोड शो विराट सिनेमा से शुरू हुआ और टिगरी मोड़ पर समाप्त हुआ।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story